देवास : पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने म.प्र. शासन के राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत से मुलाकात कर टोंकखुर्द में एसडीएम पद सृजित करते हुए सोनकच्छ से अलग एसडीएम आफिस टोंकखुर्द में स्थापित करने को लेकर चर्चा की। देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने टोंकखुर्द की भोगोलिक परिस्थितियो से मंत्री गोविन्द राजपूत को अवगत कराया और कहा कि टोंकखुर्द के अधिकांश गांव मक्सी एवं शाजापुर से लगे हुए हैं। सोनकच्छ में एसडीएम आफिस होने से शासकीय कार्यो को सम्पन्न कराने में ग्रामीणों को लम्बी दूरी तय करना पड़ती है, जिससे समय के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी आम जनता पर पड़ता है। राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने विधायक वर्मा की बात को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि
टोंकखुर्द में शीघ्र एसडीएम दफ्तर स्थापित किया जाएगा।
बता दें कि टोंकखुर्द ब्लॉक के रहवासियों द्वारा कई दिनो से विधायक सज्जन सिंह वर्मा से यह मॉग की जा रही थी कि टोंकखुर्द में एसडीएम आफिस की स्थापना हो जिससे शासकीय कार्यो के साथ-साथ आम लोगों को शासन की सुविधाओ का लाभ भी मिल सके।
Related Posts
January 27, 2022 दोस्तों ने ही दोस्त के घर से चुराए लाखों रुपए, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिकांश राशि की बरामद
इंदौर : पार्टी के बहाने दोस्त को घर से बाहर ले जाकर उसके घर में रखे लाखों रुपए अपने […]
July 20, 2022 अवैध खनन मामले में झारखंड सीएम के करीबी पर ईडी का शिकंजा
राची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और विधायक […]
July 30, 2025 02 अगस्त को पितृ पर्वत से आयोजित होगी 10 किमी की रैनाथन
इंदौर : एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाने वाली मध्य भारत की […]
July 17, 2020 नगर निगम के जन्म- मृत्यु पंजीयन कार्यालय का कर्मचारी निकला पॉजिटिव इंदौर : कोरोना संक्रमण ने नगर निगम मुख्यालय को फिर चपेट में ले लिया है। निगम के जन्म […]
May 24, 2017 सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दूसरी कार्रवाई, LoC पर PAK सेना की चौकियों को उड़ाया नई दिल्ली.भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने […]
August 10, 2022 रोक के बावजूद बलपूर्वक महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में घुसे भाजयुमो कार्यकर्ता..!
बेरीकेट्स हटाकर अंदर चले गए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।
उज्जैन : पार्टी विथ डिफरेंस […]
October 2, 2022 संवाद,पारिवारिक विवादों को सुलझाने का प्रभावी माध्यम – जस्टिस रूसिया
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर द्वारा एक दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता कार्यशाला […]