अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले 03 तस्कर, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों से 21 किलोग्राम अवैध गांजा पुलिस ने बरामद किया है। द्वारकापुरी पुलिस द्वारा 12 दिन पूर्व भी 53.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इसे मिलाकर अब तक कुल 74.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। यह अवैध गांजा, शहर के युवाओं, स्टूडेंट्स और आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त लोगों को सप्लाई किया जाता था।
केट चौराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए स्कूटी सवार आरोपियों के नाम 1. दीपक सिंह ठाकुर उम्र 30 साल निवासी रामाखेडा बैरसिया रोड थाना निशातपुरा जिला भोपाल, 2. हरिशंकर शाह उम्र 40 साल निवासी भोजपुर बिहार, हाल निवास पाण्डेसरा जिला सूरत गुजरात और 3.शुभम राठौर उम्र 21 साल निवासी करोंद, थाना निशातपुरा भोपाल होना बताया गया। आरोपियों से जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। आरोपियों से अवैध गांजे के लाने व सप्लाई करने के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है, जिसके आधार पर इनमें संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध भी उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
March 6, 2024 महिला मित्र को परेशान करने वाले को लखनऊ से इंदौर बुलवाकर उतारा मौत के घाट
एरोड्रम पुलिस ने हाइलिंक सिटी के पास हुए अंधे कत्ल का चंद घंटों में किया […]
May 13, 2023 विहिप महामंत्री परांडे ने गौ सेवा,धर्म प्रसार रथ का किया लोकार्पण
इंदौर : रीगल तिराहा स्थित प्रीतमलाल दुआ सभागृह में विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद […]
June 9, 2023 इंदौर जैसे बायो सीएनजी प्लांट देश के अन्य शहरों में भी स्थापित हों: मिश्रा
निगम आयुक्त ने नई दिल्ली में आयोजित वेस्ट मेनेजमेंट इन इंडिया सर्पोटिंग दी ट्रांसेशन […]
July 15, 2022 ईवीएम की गणना स्क्रीन पर नहीं दिखाना, गड़बड़ी को खुला न्योता – शुक्ला
भाजपा की निश्चित हार को देखकर मतगणना में धांधली के आदेश।
राज्य निर्वाचन अधिकारी […]
May 17, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 इंजेक्शन हुए बरामद
इंदौर : रेमडेसिविर इंजेक्शन का अवैध रूप से विक्रय करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम […]
May 9, 2022 कार्टून विधा में भी बनाया जा सकता है कैरियर – देवेंद्र शर्मा
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. की तीन दिनी कार्टून कार्यशाला का समापन।
इंदौर : प्रसिद्ध […]
February 4, 2024 बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण भी कैंसर के बढ़ते मामलों की प्रमुख वजह : डॉ. ओपी जोशी
नर्सिंग स्टाफ के बीच मनाया गया विश्व कैंसर दिवस।
इंदौर : पर्यावरण प्रदूषण अब एक […]