276 किलो चॉकलेट वेफर्स जब्त।
इंदौर : कलेक्टर डॉ.इलैया राजा टी के निर्देश पर आई ओ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड एसडीए कंपाउंड लसूडिया मोरी स्थित संस्थान की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने जांच की।वहां कन्फेक्शनरी वेफर्स निर्माण एवं संग्रहण होना पाया गया। मौके पर विभिन्न ब्रांड के वेफर्स बनाए जा रहे थे।
मौके पर उपस्थित पाए गए सेल्स मैनेजर आदर्श कुशवाहा ने बताया कि वह विभिन्न कंपनियों के लिए जॉब वर्क करते हैं एवं उनके लिए वेफर्स का निर्माण कर उनको सप्लाई करते हैं। फैक्ट्री में टू मच वेफर्स चॉकलेट लेयर, चेरी टू मच चॉकलेट कोटेड वेफर्स, चेरी क्लासिक चॉकलेट कोटेड वेफर्स एवं निर्माण सामग्री कोकोआ पाउडर, शक्कर व मैदा के कुल 6 नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर 21 कार्टून में 276 किलो वेफर्स जब्त किए गए, जिनका अनुमानित मूल्य 36 हजार 640 रुपए बताया गया। नमूनों को जांच हेतु स्टेट फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी भोपाल को भेजा गया है उक्त फर्म पर पूर्व में श्रम विभाग द्वारा भी कार्रवाई कर बाल श्रमिकों को चाइल्ड लाइन के माध्यम से छुड़ाया गया था।
Related Posts
September 27, 2020 सीएम का काफिला रोक कर पालकों ने सौंपा ज्ञापन, निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की
इंदौर : जागृत पालक संघ के नेतृत्व में पालकों ने सांवेर की सभा के बाद हेलीपेड की ओर […]
April 28, 2019 रिकॉर्ड ओपनिंग के बावजूद फ्लॉप हुई कलंक मुम्बई: बड़े सितारों से सज्जित फ़िल्म कलंक सुपर फ्लॉप साबित हुई है। कई सिनेमाघरों से फ़िल्म […]
March 4, 2021 अभ्यास मंडल ने निगमायुक्त प्रतिभा पाल को किया सम्मानित
इन्दौर : सामाजिक सांस्कृतिक कार्यों के लिए सेवारत,इंदौर की प्रतिष्ठित संस्था अभ्यास […]
March 8, 2021 वुमेन्स प्रेस क्लब ने किया नारी शक्ति का सम्मान, स्मारिका और पुस्तक का किया गया विमोचन
विश्व का एकमात्र देश भारत जहाँ रोजाना महिला शक्ति की होती है पूजा।
इंदौर : […]
March 12, 2021 हँसदास मठ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाशिवरात्रि, हँसेश्वर महादेव का किया गया मनोहारी श्रृंगार
इंदौर : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गुरुवार को बड़ा गणपति पीलियाखाल के प्राचीन हंसदास […]
March 8, 2025 अपनी शक्ति का का उपयोग समाज की पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए करें..
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन्दौर पुलिस द्वारा महिला पुलिस के लिये विशेष कार्यक्रम […]
August 23, 2020 आफत की बारिश में दिनभर सक्रिय रहे लालवानी, बाढ़ प्रभावितों को पहुंचाई राहत इंदौर : स्वच्छता में नंबर 1 आने का इंदौर ठीक से जश्न भी नहीं मना पाया था कि रिकॉर्ड तोड़ […]