धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों के लिए 101 करोड़ रुपये का फंड बनाया है। इसका पैसा अनाथ बच्चों की देखभाल पर खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अनाथ बच्चों के लिए हमने 101 करोड़ रुपये का फंड बनाया है, जो एक जनवरी से ही प्रभावी होगा। इस फंड का पैसा अनाथ बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इस फंड में कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपना पहला वेतन देने का फैसला किया है।”
सीएम सुक्खू ने कहा कि मैं इस फंड में भाजपा विधायकों से भी योगदान देने का अनुरोध करता हूं। मालूम हो कि 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजे आए थे जिसमें कांग्रेस ने राज्य की कुल 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा ने 25 सीटें हासिल की हैं। दिलचस्प यह भी है कि कांग्रेस केवल 37,974 वोट अधिक लाकर भाजपा को पटखनी देनें में कामयाब हुई।
Related Posts
January 18, 2017 18 साल पुराने आर्म्स केस में सलमान खान जोधपुर कोर्ट से बरी काले हिरण के शिकार से जुड़े 18 साल पुराने आर्म्स केस में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को […]
February 22, 2020 धर्मगुरुओं की मौजूदगी में सांसद लालवानी ने मनाया जन्मदिन इंदौर : लोकसभा चुनाव में देश में 5 लाख से भी अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले […]
January 24, 2025 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप, कार व मोबाइल जब्त।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने कोडीन […]
October 9, 2020 मुम्बई पुलिस ने रिपब्लिक सहित तीन चैनलों पर कसा शिकंजा, फर्जी टीआरपी हासिल करने का लगाया आरोप
मुंबई : पुलिस ने टीआरपी घोटाले का खुलासा किया है। इस घोटाले में पुलिस ने रिपब्लिक टीवी […]
August 18, 2023 इंदौर में सितंबर में होगा मेट्रो का ट्रायल रन
मप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने लिया कार्य की प्रगति का जायजा।
ट्रायल […]
October 22, 2021 पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : पुलिस और सशस्त्र बल के शहीद पुलिस कर्मियों के सम्मान में प्रति वर्ष की तरह इस […]
July 20, 2020 साढ़े छह फीसदी से ज्यादा हुई संक्रमण दर, रिकवरी रेट घटा…! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में आया उछाल, तमाम प्रयासों के बावजूद थमने के आसार नजर […]