लाडली बहनों ने किया सीएम शिवराज का जोरदार स्वागत

  
Last Updated:  June 19, 2023 " 12:32 pm"

बहनों ने बनायी रंगोलिया, उतारी आरती और तिलक कर किया स्वागत।

बहनों के दुलार से मुख्यमंत्री हुए अभिभूत।

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार शाम इंदौर आए। मुख्यमंत्री का शहर के विभिन्न चौक – चौराहों पर लाड़ली बहनों ने भावभीना स्वागत किया। बहनों ने फूल बरसा कर उनका अभिनंदन किया। बहनों ने मुख्यमंत्री चौहान की जगह- जगह आरती उतारी और तिलक कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान इस भावभीने और अपनत्व से भरे स्वागत से अभिभूत नज़र आए।।

जगह – जगह बहनों ने किया भव्य स्वागत।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रामचंद्र नगर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंची लाडली बहनों ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर अपने मुख्यमंत्री भाई शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया। लाडली बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपये की राशि आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहली बार इंदौर आए थे, इसलिए बहनों में उनका स्वागत करने की होड़ मची थी। नगर निगम के राजस्व प्रभारी और वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद निरंजन सिंह चौहान गुड्डू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बहने मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंची थी।

मुख्यमंत्री चौहान का लाड़ली बहनों ने रामचन्द्र नगर तिराहा, इंदौर बायर चौराहा, 15वीं बटालियन चौराहा, मरीमाता चौराहा, डीआरपी लाइन, बाल विनय मंदिर तिराहा, लैंटर्न चौराहा और अभय प्रशाल परिसर के बाहर एकत्रित होकर अभिनंदन किया। बहनों ने बड़ी-बड़ी राखियाँ भी मुख्यमंत्री को भेंट की। इंदौर के विभिन्न मार्गों में ढोल-ताशों की गूंज और आतिशबाजी ने उत्सवी माहौल बना दिया था।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *