मानव सेवा में बरसों से कार्यरत होने पर किया सम्मान।
इंदौर : लायंस क्लब इंदौर डायनामिक में रीजन एवं जोन चेयरपर्सन की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मानव सेवा में सतत् वर्षों से कार्य करने वाले स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन एवं नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष समाजसेवी मदन परमालिया को शाल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह जानकारी देते हुए डी.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि लायंस क्लब के रीजनल चेयरपर्सन मधुसूदन भलिका, जोन चेयरपर्सन श्रीमती श्यामा गुप्ता, विशेष अतिथि डॉ. पियूष गाँधी एवं क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र डाकलिया की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। वात्सल्यम अनाथालय की संचालिका शिखा जैन भी इस दौरान मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डी.पी. श्रीवास्तव ने किया अंत में आभार मुकेश वर्मा ने माना।
इस अवसर पर सुरेश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप देशपांडे, एस.एस. उबेजा, डॉ. उषा श्रीवास्तव, कैलाश नाहर, समाजसेवी भाग्यश्री खरखडिय़ा एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
Related Posts
February 20, 2020 बॉबी छाबड़ा के फर्जीवाड़े का अयोध्यापुरी के भूखंड धारक भी भुगत रहे खामियाजा इंदौर : सहकारी सोसायटियों की जमीनों की बंदरबाट करने वाला भूमाफिया बॉबी छाबड़ा पुलिस की […]
December 7, 2022 2050 के इंदौर को ध्यान में रखकर किए जा रहे काम – महापौर
जलूद में लगेगा सोलर प्लांट, फंड जुटाने निगम जारी करेगा ग्रीन बॉन्ड।
इंदौर : नगर निगम […]
November 16, 2023 प्रदेश के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी को वोट दें : रणदिवे
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इंदौर की जनता से अपील की है कि […]
July 28, 2022 एक तिहाई लोगों ने ही लगवाया सतर्कता डोज, रेलवे स्टेशन पर भी किया गया टीकाकरण
इंदौर : देशभर में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इंदौर में भी संक्रमितों के आंकड़े लगातार […]
May 22, 2021 उंज्जैन कलेक्टर ने पुनरीक्षित की कोरोना व ब्लैक फंगस के इलाज की दरें
उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह ने नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ आयोजित बैठक में एसोसिएशन […]
May 17, 2021 छूट मिलते ही थोक व खेरची किराना दुकानों पर उमड़ी भीड़
इंदौर : जिला प्रशासन ने जनता कर्फ्यू की मियाद बढाकर भले ही 29 मई कर दी है पर थोक व […]
November 21, 2017 डॉक्टर से 7 लाख का हफ्ता लेते नवभारत का मार्केटिंग मैनेजर गिरफ्तार 4 दिनों की पुलिस कस्टडी, आरोपी के साथी की तलाश जारी
कल्याणः एक स्थानीय डाक्टर से 7 लाख […]