नई दिल्ली : रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान नए सीडीएस नियुक्त किए गए हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल चौहान के पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रहने के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवाद में बड़ी गिरावट आई, जिसके फलस्वरूप कई पूर्वोत्तर राज्यों में सेना की तैनाती में भी कमी आई।
लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने एक सितंबर 2019 को मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने से पूर्वी सेना की कमान संभाली थी। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी कमान की जिम्मेदारी संभालने से पहले चौहान नई दिल्ली में सैन्य अभियान के महानिदेशक (डीजीएमओ) थे।
बतौर डीजीएमओ वह ‘ऑपरेशन सनराइज’ के मुख्य शिल्पी थे जिसके तहत भारतीय और म्यांमार सेना ने दोनों देशों की सीमाओं के पास उग्रवादियों के विरूद्ध समन्वित अभियान चलाया।अधिकारी के अनुसार, सेना के टॉप कमांडरों में से एक रहे चौहान, पाकिस्तान के खिलाफ बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की योजना से भी जुड़े थे।
Related Posts
November 14, 2021 समाज की वेदनाओं का प्रवक्ता होता है पत्रकार, इंदौर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में बोले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम
इंदौर प्रेस क्लब का परिसंवाद और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।
स्व. प्रभाष जोशी […]
December 29, 2021 रणजीत हनुमान मंदिर समिति से जुर्माना वसूले जाने को मालिनी गौड़ ने बताया आस्था पर प्रहार
इंदौर : रणजीत हनुमान की शोभायात्रा के दौरान सड़क किनारे व डिवाइडर के बीच लगे पेड़- पौधों […]
May 19, 2021 ब्लैक फंगस के मरीजों का किया जा रहा समुचित इलाज, जरूरी इंजेक्शन के मिले 200 वायल
इंदौर : इंदौर जिले में ब्लैक फंगस बीमारी के मरीजों के उपचार के लिए सभी संभव प्रयास किए […]
August 23, 2022 भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए इंदौर व अन्य जिलों में मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल
इंदौर : मप्र के कई जिलों में अतिवृष्टि के कारण बाढ़ के हालात हैं। भोपाल में बीते दो […]
June 1, 2020 मोघे की नाराजगी का असर, 70 दिन बाद इंदौर में शुरू हुई आर्थिक गतिविधियां..! इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए लाक़ डाउन 4 की अवधि समाप्त […]
December 20, 2021 जीवन गौरव सम्मान से नवाजे गए पण्डित हरिप्रसाद चौरसिया, परवीन सुलताना और हेमामालिनी स्वर हरि अवार्ड से सम्मानित
इंदौर : रविवार शाम अभय प्रशाल के समीप स्थित लाभ मंडपम में संस्था स्वर वेणु गुरुकुल […]
October 10, 2019 यादगार रहीं अहमदाबाद के ‘स्वर कृति’ ग्रुप की गरबा प्रस्तुतियां इंदौर : नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्तिभाव के साथ आराधना करने के बाद सोमवार को उन्हें […]