एक करोड़ 73 लाख 74 हजार 737 रुपए के अवॉर्ड पारित किए गए।
उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ में नेशनल लोक अदालत सम्पन्न।
इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ में शनिवार को नेशनल लोक अदालत सम्पन्न हुई। इस लोक अदालत में 175 प्रकरणों का निराकरण हुआ। निराकृत प्रकरणों में एक करोड़ 73 लाख 74 हजार 737 रुपये के अवार्ड पारित किए गए। यह लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रवि मलिमठ एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायाधिपति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी के आदेशानुसार आयोजित की गई। उक्त नेशनल लोक अदालत में उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर की ओर से लगभग 1074 प्रकरणों को लोक अदालत हेतु गठित 2 खण्डपीठ के समक्ष रखा गया। इसमें से खण्डपीठ द्वारा 175 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
इस वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायाधिपति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी द्वारा अन्य न्यायाधिपतिगण की उपस्थिति में सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उक्त खण्डपीठ में सिविल (एम.ए.सी.टी.आदि), रिट एवं किमिनल से संबंधित 1074 प्रकरणों को सुनवाई हेतु रखा गया था।
Related Posts
May 18, 2020 नियंत्रण में है कोरोना पर नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी.. इंदौर : कोरोना का संक्रमण बेकाबू तो नहीं है पर नित नए मरीज मिलने से प्रशासन की चिंता […]
June 25, 2025 आपातकाल लगाकर इंदिराजी ने संविधान की हत्या की थी..
लोकतंत्र के चारों खंभों का घोंट दिया था गला..
हिटलर के नाजीवाद से प्रेरित थी […]
February 14, 2021 कोरोना ने फिर बढ़ाई प्रशासन की चिंता, 73 नए संक्रमित मामले आए सामने, 2 की मौत…!
इंदौर: कोरोना के मामलों में बीते दो दिनों से आए उछाल ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। […]
April 1, 2021 मधुकर पंवार के लघुकथा संग्रह का हुआ लोकार्पण
इंदौर : संवेदनाएं ह्रदय में भाव जगाती हैं। उचित समय पाकर अंकुरित हो जाती हैं तथा कृति […]
September 5, 2021 70 रुपए के विवाद में बदमाशों ने पानवाले की लोहे की रॉड मारकर की हत्या
इंदौर : लगता है शहर गुंडे- बदमाशों के हवाले हो गया है। बेखौफ गुंडे सरेआम आतंक मचाते हुए […]
March 6, 2017 बिना इजाजत विज्ञापन को लेकर BJP नेताओं और 8 अखबारों पर दर्ज होगी FIR
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मणिपुर बीजेपी के संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी […]
November 8, 2021 रतलाम के सैलाना में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पानी की मोटर से बंधे कुए में पाए गए शव
रतलाम : सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरूंडा में पिता- पुत्रों की कुएं में फेंक कर […]