इंदौर : चिड़ियाघर से कथित रूप से वन विभाग के पिंजरे से भागे तेंदुए का चार दिन की खोजबीन के बाद भी कोई अता- पता नहीं है। चिड़ियाघर और वन विभाग के अमले ने चिड़ियाघर का चप्पा- चप्पा छान मारा। पिंजरे भी लगाए गए पर तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच रविवार को वन मंत्री विजय शाह भी इंदौर के चिड़ियाघर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ उत्तम यादव से तेंदुए के खोजबीन अभियान की जानकारी ली।
सीसीटीवी में दिखी तस्वीर तेंदुए की ही है।
मंत्री विजय शाह ने कहा कैमरे में जो धुंधली तस्वीर दिखाई दे रही है वह तेंदुए की ही है । मैं मेरे अनुभव से कह सकता हूं। तेंदुआ जिस तरह से चलता है, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह तस्वीर तेंदुए की ही है। वन मंत्री ने कहा कि 11 दिसंबर को मैं स्वयं इस मामले की समीक्षा करूंगा।
इधर तेंदुए की तलाश का अभियान अभी भी जारी है। हालांकि संभावना यही जताई जा रही है कि तेंदुआ बुरहानपुर से इंदौर लाते समय रास्ते में ही पिंजरे से निकलकर भाग गया है।
Related Posts
December 26, 2021 सीएम शिवराज ने मेट्रो लाइन व मेट्रो स्टेशनों का किया शिलान्यास
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी […]
March 3, 2021 बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने नंदकुमार चौहान के निधन पर जताया शोक, अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के […]
May 17, 2021 ब्लैक फंगस के इलाज में हरसम्भव मदद करेगी सरकार, पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की […]
February 22, 2023 आम लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर एनर्जी का कॉन्सेप्ट – महापौर
इंदौर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में बढ़ाए गए कदम।
सोलर एनर्जी के विशेषज्ञ, रिसर्च व […]
January 20, 2021 न्यू सेंट्रल इंडिया क्रिकेट एकेडमी ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
इंदौर : नंदीग्राम ग्राउंड पाटनीपुरा पर इंदौर सम्राट टी-20 ट्रॉफी स्वर्गीय नागेन्द्र […]
April 14, 2020 इंदौर में कोरोना संक्रमित मामलों को लेकर बन रही भ्रम की स्थिति..? इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले शहर में लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना […]
July 20, 2017 AIR के लिए फायदेमंद साबित हुई पीएम की ‘मन की बात’, दस करोड़ कमाए नई दिल्ली : पीएम मोदी का मन की बात प्रोग्राम ऑल इंडिया रेडियो के लिए खासा फायदेमंद साबित […]