स्व. ऊंटवाल को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन, आगर में होगा अंतिम संस्कार

  
Last Updated:  January 30, 2020 " 08:57 pm"

इंदौर : राजनीति में शुचिता के प्रतीक, सरल स्वभाव के धनी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, आगर के विधायक, पूर्व सांसद मनोहर ऊंटवाल का अल्प बीमारी के बाद गुड़गांव के मेंदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। श्री ऊंटवाल की पार्थिव देह जब दिल्ली से इंदौर विमानतल पहुंची तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। उपस्थित भाजपा नेताओं ने भावुक होकर पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किये और देह को उनके परिवारजनों के साथ गृह नगर आगर रवाना किया। शुक्रवार को प्रातः श्री ऊंटवाल का आगर में अंतिम संस्कार किया जायेगा।
विमानतल पर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, सांसद शंकर लालवानी, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, देवास सांसद महेन्द्र सोलंकी, विधायक महेन्द्र हार्डिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, नगर महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, घनश्याम शेर, वीणा शर्मा, मुकेश मंगल, जवाहर मंगवानी, मनोज मिश्रा, अतुल बघेरवाल, राजेश शिरोडकर, संध्या यादव, श्रद्धा दुबे, नीता शर्मा, सुधा चौहान, इन्दू श्रीवास्तव, अमर पेंढारकर, नारायण पटेल, कपिल शर्मा, महेश बसवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री ऊंटवाल की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *