इंदौर : शहर के वयोवृद्ध शिक्षाविद पं सहदेव प्रसाद वाजपेई का 97 वर्ष की आयु में वृद्धा अवस्था के चलते 25 अप्रैल रात निधन हो गया। श्री वाजपेई वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला, कमल किशोर वाजपेई के बड़े भाई, पूर्व पार्षद अनिल शुक्ला के काका थे। उनकी दो पुत्रियां सुधा तिवारी व मधु पांडे हैं। नाती निशांत व मोनू हैं। भतीजे आशीष वाजपेई सहित भरा पूरा परिवार है। शिक्षाविद सहदेव प्रसाद वाजपेयी शुक्ला और वाजपेई परिवार के अभिभावक थे। इंदौर में महाराजा, नूतन और मल्हार आश्रम जैसे प्रतिष्ठित विद्यालयों में उन्होंने लंबे समय तक समर्पित शिक्षक के रूप में कार्य किया। अपने दौर के श्रेष्ठ शिक्षकों में उनकी गिनती होती थी। सेवानिवृत्ति के बाद भी गरीब विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम वे ताउम्र करते रहे। उनके अनेक विद्यार्थी समाज सेवा, प्रशासन, राजनीति व पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य कर कर रहे हैं।
स्व. अंतिम यात्रा 26 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे शुक्ला भवन जिंसी से निकली। पंचकुइया मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
Related Posts
November 5, 2020 प्रशासन ने मतगणना की शुरू की तैयारियां
इंदौर : सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए नेहरू स्टेडियम में 14 टेबलों पर विभिन्न राउंड […]
October 12, 2021 कटनी से फरार ट्रिपल मर्डर का आरोपी इंदौर पुलिस की मदद से पकड़ाया
इंदौर : कटनी के ट्रिपल मर्डर के प्रकरण का फरार आरोपी, को पुलिस थाना बाणगंगा इंदौर की […]
January 9, 2024 वार्षिक गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन 03 व 04 फरवरी को
गुलाब के बगीचों के लिए 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को स्पर्धा।
बच्चों की चित्रकला स्पर्धा […]
March 9, 2022 मप्र का बजट जन भावनाओं के अनुरूप है- मूलचंदानी
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने विधानसभा में पेश किए गए मध्यप्रदेश […]
December 20, 2024 शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए करें नियमित व्यायाम : कैलाश विजयवर्गीय
वीडियो जारी कर की नियमित व्यायाम करने की अपील।
इंदौर : मध्य प्रदेश के नगरीय विकास […]
February 27, 2017 व्हाइट हाउस में पत्रकारों का डिनर, ट्रंप का शामिल होने से इनकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह व्हाइट हाउस संवाददाता संघ (व्हाइट हाउस […]
June 16, 2022 इन्वेस्टर्स समिट का दिखावा नहीं किया, निवेश के लिए संभावनाएं तलाशी – कमलनाथ
इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर प्रवास के दौरान शहर के प्रबुद्ध जनों से भी एक […]