इंदौर : शहर के वयोवृद्ध शिक्षाविद पं सहदेव प्रसाद वाजपेई का 97 वर्ष की आयु में वृद्धा अवस्था के चलते 25 अप्रैल रात निधन हो गया। श्री वाजपेई वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला, कमल किशोर वाजपेई के बड़े भाई, पूर्व पार्षद अनिल शुक्ला के काका थे। उनकी दो पुत्रियां सुधा तिवारी व मधु पांडे हैं। नाती निशांत व मोनू हैं। भतीजे आशीष वाजपेई सहित भरा पूरा परिवार है। शिक्षाविद सहदेव प्रसाद वाजपेयी शुक्ला और वाजपेई परिवार के अभिभावक थे। इंदौर में महाराजा, नूतन और मल्हार आश्रम जैसे प्रतिष्ठित विद्यालयों में उन्होंने लंबे समय तक समर्पित शिक्षक के रूप में कार्य किया। अपने दौर के श्रेष्ठ शिक्षकों में उनकी गिनती होती थी। सेवानिवृत्ति के बाद भी गरीब विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम वे ताउम्र करते रहे। उनके अनेक विद्यार्थी समाज सेवा, प्रशासन, राजनीति व पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य कर कर रहे हैं।
स्व. अंतिम यात्रा 26 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे शुक्ला भवन जिंसी से निकली। पंचकुइया मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
Related Posts
December 6, 2021 चित्रकूट में होगा हिन्दू एकता महाकुम्भ,सीएम शिवराज ने लिया तैयारियों का जायजा
भोपाल : टंट्या मामा के बलिदान दिवस को बड़े स्तर पर मनाकर आदिवासी बन्धुओं का दिल जीतने के […]
July 18, 2025 स्वच्छता में देश का अग्रदूत बन गया है मप्र : मुख्यमंत्री यादव
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में मध्य प्रदेश फिर अव्वल।
इंदौर सुपर स्वच्छ लीग सिटीज़ श्रेणी […]
August 20, 2021 उज्जैन में लगे देशविरोधी नारे, 15 के खिलाफ प्रकरण दर्ज, 4 गिरफ्तार
उज्जैन : जब से अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान ने कब्जा किया है, भारत में भी […]
October 21, 2022 व्यापारी के गोदामों में भरा गरीबों का 6 सौ कट्टे चांवल और अन्य खाद्य सामग्री जब्त
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की कालाबाजारी करने पर 600 चावल के कट्टे जब्त।
इंदौर […]
April 8, 2024 विजनरी लीडर हैं पीएम मोदी
मोदी सरकार की उपलब्धियों और 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना पर बच्चों ने रखें […]
October 4, 2024 15 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगी लव – कुश चौराहे पर निर्माणाधीन ब्रिज की एक भुजा
इस साइड पर यातायात शुरू करने के बारे में किया जाएगा विचार - अहिरवार।
इंदौर : इंदौर […]
May 13, 2023 एक ट्रस्ट द्वारा दूसरे ट्रस्ट को दिए दान के 15 फीसदी हिस्से पर लगेगा टैक्स
इंदौर : ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन, इंदौर सीए शाखा और टैक्स […]