इंदौर : शहर को अनलॉक किए जाने के बाद क्या परिवर्तन आए हैं..? इनमें कौन सी कमियां हैं और किन सुधारों की जरूरत शहर को है..? इन सभी मुद्दों को लेकर पूर्व महापौर एवं सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भोपाल मे मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 1 जून से इंदौर शहर अनलॉक हो गया था। अब भीड़ बढ़ रही है , शहर में भीड़ एकत्र ना हो इसके लिए उपाय किए जाना जरूरी है जिस तरह से व्यापारिक गतिविधियां और बाजार खोले जा रहे हैं, उससे लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से संबंधित सभी जानकारियां और बचाव के बारे में जागरूक होना चाहिए। उल्लंघन करने वालों पर कारगर तरीके से कार्रवाई भी की जाए। प्रशासन द्वारा नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपाय और कमियों के बारे भी श्री मोघे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अवगत कराया।
त्रिकुट चूर्ण का वितरण बस्तियों में कराए।
श्री मोघे ने सीएम शिवराज को सुझाव दिया कि शहर में कोरोना को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाए जाएं और त्रिकूट चूर्ण का वितरण प्रत्येक बस्तियों में कराया जाए। रेड जोन में केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन कराया जाए। वही 24 विधानसभा उपचुनावों में भाजपा अधिकतम सीटों पर जीत कैसे हासिल करें इस मुद्दे पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को आवश्यक सुझाव और जानकारियां दी।
Related Posts
November 18, 2023 ट्रेनों में ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री लेकर यात्रा न करें..
डीआरएम रजनीश कुमार ने यात्रियों से की अपील।
ऐसा करने पर जुर्माना व जेल की सजा दोनों […]
August 9, 2022 डिलीवरी बॉय के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, 4 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करोल बाग़, कालिन्दी टाउन की सर्विस रोड पर हुए […]
May 16, 2023 अपने बच्चों के साथ हजारों माताओं ने की फिटनेस वॉक
मदर्स डे के उपलक्ष्य में संस्था द वर्ल्ड ऑफ फिटनेस ने किया वॉकेथान का आयोजन।
इंदौर : […]
August 29, 2021 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इंदौर आगमन पर बीजेपी नेता और महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने किया स्वागत
इंदौर : केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को इंदौर आई। विमानतल […]
January 30, 2024 वूमेंस प्रेस क्लब के चुनाव में शीतल राय अध्यक्ष, ऋतु साहू सचिव चुने गए
साधारण सभा में मांडरे और डाॅ. सक्सेना उपाध्यक्ष निर्वाचित l
इंदौर : वुमंस प्रेस […]
January 2, 2023 गाड़ी अड्डा ब्रिज की तीसरी भुजा और प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण
साढ़े पांच करोड़ की आई है लागत।
लोकार्पण समारोह में सांसद शंकर लालवानी, कृष्ण मुरारी […]
January 5, 2021 कोरोना से मौतों का थम नहीं रहा सिलसिला, फिर 5 ने गंवाई जान
इंदौर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप शहर में भले ही कम हो गया हो पर संक्रमित लोगों की मौत […]