वर्षा काल के चलते बांधों में जलभराव की प्रतिदिन करें समीक्षा

  
Last Updated:  August 18, 2022 " 07:10 pm"

मंत्री सिलावट ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बांधो में जलभराव की समीक्षा की।

इंदौर : जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंत्रालय स्थित सिचुएशन रूम में जलविभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के बांधो में जलभराव की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव एस एन मिश्रा, प्रमुख अभियंता मदन सिंह डाबर व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रदेश में लगातार अलग-अलग जगहों पर हो रही बारिश से बांधों में जलभराव और पानी की निकासी के संबंध में जानकारी ली। मंत्री सिलावट ने विभिन्न बांधों में जल भराव, जलाशयों के खोले गए गेटों की स्थिति की भी समीक्षा की। इसके साथ ही बाढ़-आपदा प्रबंधन की जानकारी ली।

मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षाकाल की स्थिति को देखते हुए सभी बांधों में जल भराव की स्थिति की प्रत्येक दिन समीक्षा की जाए। बांध से पानी छोड़ते समय ध्यान रखें कि किसी तरह की जनहानि, किसानों के मवेशियों और फसलों का नुकसान न हो।

अपर मुख्य सचिव मिश्रा ने बाढ़-आपदा प्रबंधन, प्रदेश के विभिन्न बांधों के जलस्तर, बांध की सुरक्षा और वर्तमान स्थिति के संबध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी बांध और बड़े जलाशय पर लगातार निगाह रखी जा रही है। अधिकारियों को फील्ड में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग से भी आगामी दिनों में होने वाली वर्षा के संबंध में भी प्रतिदिन जानकारी एकत्रित करके निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *