इंदौर : वामा साहित्य मंच ने दो पुस्तकों को लेकर चर्चा सत्र का आयोजन किया। विकास दवे लिखित ‘पिता के पत्र बिटिया के नाम’ और पंकज सुबीर लिखित ‘रुदादे सफर’ पर आयोजित इस चर्चा सत्र में अनेक सृजनकारों ने भाग लेकर इन पुस्तकों के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।
विकास दवे की पुस्तक पिता के पत्र बिटिया के नाम पर संपन्न हुई चर्चा में वंदना शर्मा, भावना बर्वे, अमर चड्ढा, निरुपमा त्रिवेदी, डॉ. आरती दुबे, सरला मेहता, चेतना भाटी और उषा गुप्ता ने पुस्तक की विषय वस्तु, भाषा शैली, संदेश, भाव पक्ष आदि पहलुओं पर अपनी बात रखी। इसी तरह पंकज सुबीर की पुस्तक ‘रूदादे सफर’ पर गरिमा दुबे, किसलय पंचोली, वाणी अमित जोशी नुपुर प्रणय वागले ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उसके कथानक, रिश्तों की परिपक्वता, मनोवैज्ञानिक प्रभाव आदि पहलुओं पर चर्चा की। डॉ. विकास दवे और पंकज सुबीर कार्यक्रम के अतिथि भी थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती वंदना गीता नामदेव ने पेश की।अतिथि स्वागत शांता पारेख, अनुपमा गुप्ता, निरुपमा नागर, मंजू मिश्रा, ज्योति जैन ने किया। स्वागत उद्बोधन इंदु पाराशर ने दिया।पद्मा राजेंद्र जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। अतिथियों को स्मृति चिन्ह नीलम तोलानी, भावना दामले, पुष्पा दसोंधी, हंसा मेहता ने भेंट किए। अगले कार्यक्रम की जानकारी डॉ.शोभा प्रजापति ने दी। कार्यक्रम का संचालन प्रीति दुबे ने किया। आभार संगीता परमार ने माना।
Related Posts
April 21, 2022 पूर्व कलेक्टर पी. नरहरि ने इंदौर की स्वच्छता पर लिखी किताब, सिविल सेवा दिवस पर होगा लोकार्पण
इंदौर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और इंदौर के पूर्व कलेक्टर पी नरहरि ने […]
July 17, 2020 सुमित्रा देवी ने ली बीजेपी की सदस्यता, शिवराज बोले कांग्रेस डूबता जहाज..! भोपाल : नेपानगर से विधायक सुमित्रा देवी ने विधानसभा की सदस्यता के साथ कांग्रेस से भी […]
August 5, 2023 एक – दूसरे की संस्कृति,संस्कार और प्रगति देखने के लिए मीडियाकर्मियों के दौरे उपयोगी : थंगराज
स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश की सात दिवसीय दुबई-अबूधाबी यात्रा संपन्न।
(प्रवीण […]
May 30, 2022 मालवा उत्सव में लोकनृत्यों के माध्यम से देशभक्ति का जगाया गया अलख
लावणी, गुजराती गरबा, बरेदी,राम ढोल, ढोल कुनीथा, काठियावाड़ी रास ,भरतनाट्यम ,सिंधी छेज, […]
June 19, 2020 निलंबित इंजीनियर हरभजन सिंह रीवा नगर निगम में अटैच, इंदौर से किया कार्यमुक्त इन्दौर : मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपने आदेश में संशोधन करते […]
August 22, 2020 इंदौर में 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 11 इंच बारिश, नदी- नाले उफान पर, बस्तियों में घुसा पानी इंदौर : जिले में लगातार हो रही बारिश ने कहर ढा रही है। बीते 24 घंटों में करीब 11 इंच […]
September 7, 2022 ‘मेरा शहर, मेरी अपेक्षाएं’ विषय पर स्कूली बच्चों ने रखे विचार, विनीता पाटीदार रही प्रथम
इंदौर : अभ्यास मंडल के 64 वें वार्षिकोत्सव के तहत अंतरविद्यालयीन अभिव्यक्ति प्रतियोगिता […]