इंदौर : वामा साहित्य मंच द्वारा गठित “वामा सामाजिक सरोकार” में जुड़ी सखियों अध्यक्ष इंदु पाराशर, सचिव डॉ शोभा प्रजापति, प्रसार प्रभारी नीलम तोलानी ,डॉक्टर रागिनी सिंह,मधु टॉक, प्रीति रांका, महिमा शुक्ला, शीला श्रीवास्तव, आशा मुंशी भावना दामले, विद्या पाराशर, अर्चना मंडलोई,सुजाता देशपांडे द्वारा इंदौर के यातायात सुधार हेतु स्कूलों में मुहिम चलाई जा रही है।
प्रथम चरण में सरस्वती शिशु मंदिर माणिकबाग, सरस्वती शिशु मंदिर पंचमूर्ति नगर, सरस्वती शिशु मंदिर साईंनाथ कॉलोनी, और माधव विद्यापीठ इंदौर में नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों को शिशु गीतों द्वारा सामान्य नियमों जैसे ट्रैफिक लाइट, जेबरा क्रॉसिंग, बस में सफर आदि को लेकर नियमों की जानकारी दी गई और उनका पालन करने की समझाइश दी गई।
इस मौके पर वामा साहित्य मंच द्वारा यातायात नियम आधारित शिशु गीतों पर एक पोस्टर भी वितरित किया गया।
वामा साहित्य मंच की प्रचार प्रसार प्रभारी नीलम तोलानी ने बताया कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में ट्रैफिक पार्क में विभिन्न स्कूलों के छठी से बारहवीं तक के बच्चों को यातायात अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रैफिक चिन्ह और नियमों की जानकारी दी जाएगी इस दौरान इंदु पाराशर द्वारा लिखित यातायात नियमों की जानकारी आधारित पुस्तिका का वितरण भी किया जाएगा। इसी तरह तृतीय व चतुर्थ चरण में नव युवाओं को लाइसेंस व रोड सेफ्टी संबंधी जानकारी दी जाएगी साथ ही स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
Related Posts
July 27, 2025 ट्रैफिक सुधार के प्रति जागरूकता लाने के लिए निकाली गई बाइक रैली
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला ने बाइक चलाकर दिया संदेश।
इंदौर : […]
November 13, 2021 सहकार भारती के जिलास्तरीय अधिवेशन में कंचनसिंह चौहान अध्यक्ष और सत्यनारायण आजाद महामंत्री चुने गए
इंदौर : आरएसएस के अनुषंगी संगठन सहकार भारती जिला इंदौर का जिलास्तरीय अधिवेशन शनिवार को […]
October 7, 2020 आरएसएस- बीजेपी से जुड़े कारोबारी से 50 लाख रुपए बरामद, सांवेर उपचुनाव में इस्तेमाल होने की जताई गई आशंका
इंदौर : प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, इनमें इंदौर जिले की सांवेर […]
April 20, 2021 जन सहयोग से निर्मित मप्र के सबसे बड़े कोविड केअर सेंटर का जल्द होगा शुभारम्भ, पहले चरण में 600 बिस्तरों की होगी व्यवस्था
इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुये मामलों को ध्यान में रखते हुए मरीजों के लिए पर्याप्त […]
December 13, 2019 भक्तिभाव के साथ मनाई गई दत्त जयंती, सिंधिया ने लिया अण्णा महाराज से आशीर्वाद इंदौर : श्री दत्त जयंती का पर्व शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दत्त मन्दिरों और […]
May 8, 2017 मैकरॉन फ्रांस के अगले राष्ट्रपति होंगे पेरिस।युवा नेता इमैनुअल मैकरॉन फ्रांस के अगले राष्ट्रपति होंगे। देर रात तक आए आए शुरुआती […]
May 6, 2022 गडकरी ने फहराया 101 फीट ऊंचा तिरंगा
इंदौर : गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डॉ. अनिल सीमा गर्ग के तिरंगा यात्रा […]