इंदौर : मतदान के एक दिन पूर्व दिनांक 5 जूलाई को भाजपा वार्ड क्र. 20 की पार्षद प्रत्याशी के कार्यक्रम में घुस कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस हीरा नगर द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी यशस्वी पटेल के पति अमित पटेल, सेवादल के अध्यक्ष चन्द्रशेखर पटेल एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध धारा, 147,148,149,323,294,506,427/34 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया थl। राजनीतिक दबाव प्रभाव के बाद पुलिस ने धारा 452 का इजाफा किया।
शनिवार को अमित पटेल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहाँ आरोपीगण की ओर से अधिवक्ता सुनील गुप्ता एवं सौरभ मिश्रा ने पैरवी की, तर्क के दौरान न्यायालय को आरोपी तर्फे अधिवक्तागण ने बताया 452 धारा नहीं बनती है, क्योंकि घटना भाजपा कार्यालय के सामने की सर्वप्रथम बताई गई है बाद में कार्यालय के अंदर घुसने की बात कही है।। मामला पूर्णतया राजनीतिक आधारों पर सत्तारूढ़ दल के दबाव प्रभाव से असत्य आधारों पर पंजीबद्ध किया गया है,जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पहले जानलेवा हमला किया गया था फिर भी उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने के दौरान आई थी।
आरोपीगण के अधिवक्ता सुनील गुप्ता एव सौरभ मिश्रा के तर्कों से सहमत होकर प्रथम श्रेणी न्यायधीश यश कुमार सिंह साहब द्वारा 10,000/10,000 की जमानत के आदेश दिए गए।
Related Posts
July 11, 2021 उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने के लिए विद्युत जोन व अधिकारियों के नम्बर जारी
इंदौर : मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश व […]
March 3, 2023 राजस्थान से इंदौर आकर फरारी काट रहे बदमाश साथी सहित गिरफ्तार
इंदौर : जिला बांसवाड़ा, राजस्थान के 03 प्रकरणों में फरार एवं फरारी कटवाने में मदद करने […]
February 2, 2025 तुलसी नगर स्थित सरस्वती धाम में की गई सीताराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
इंदौर : तुलसी नगर स्थित माँ सरस्वती धाम में श्रीराम दरबार मंदिर के प्रांगण में जनक […]
March 28, 2024 लड़की ने किराना व्यापारी को जाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल
वीडियो बनाकर वसूले एक लाख रुपए।
इंदौर : साकेत में एक किराना व्यापारी को जाल में […]
March 20, 2023 लॉलीपॉप देने में कांग्रेस भी पीछे नहीं, 500 में सिलेंडर और बहनों को 15 सौ रु. प्रतिमाह देने का किया ऐलान
शिवराज, मुझे गाड़ना चाहते हैं, मैं प्रदेश से महंगाई को हटाना चाहता हूं, बेरोजगारी को […]
May 12, 2022 ज्ञानवापी मस्जिद के चप्पे- चप्पे का होगा सर्वे, कोर्ट कमिश्नर को हटाने की मांग खारिज
वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर विवाद में स्थानीय जिला अदालत ने […]
April 21, 2021 रेमडेसीवीर को अवैध रूप से बेचने निकले दो युवक धराए
इंदौर : रेमडेसीवीर की किल्लत के चलते उसकी कालाबाजारी बढ़ गई है। ऊंचे भावों में ये […]