इंदौर : जिले में जन स्वास्थ्य की दृष्टि से एन-95 वाल्व मास्क (Particular With Valved Respirator) एवं अन्य एन-95 से भिन्न किसी भी वाल्व युक्त मास्क का उपयोग आमजन के लिये तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने इस संबंध में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार यह प्रतिबंध स्वास्थ्य कर्मियों को छोड़कर लागू रहेगा। उल्लंघन स्वरुप (अर्थात एन-95 वाल्व मास्क एवं अन्य किसी भी वाल्व युक्त मास्क पहनने पर) सौ रुपये प्रति व्यक्ति का स्पॉट फाइन लगेगा। इंदौर शहर में नगर निगम के अधिकृत अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा नामांकित अधिकारी स्पॉट फाइन कर सकेंगे।
आदेश का उल्लघंन भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आएगा। शेष आदेश एवं उसमें समय-समय पर दी गई छूट व प्रतिबंध पूर्ववत लागू रहेंगे।
Related Posts
April 23, 2020 लॉकडाउन के चलते रमजान माह में भी घरों में ही अदा होगी नमाज,गणमान्य लोगों के साथ बैठक में बनीं सहमति इंदौर : रमजान का पवित्र माह एक दिन बाद ही प्रारम्भ होने जा रहा है। इस बात के चलते पूर्वी […]
August 31, 2023 उज्जवला योजना की हितग्राही महिलाओं को 450 रुपए में गैस रिफिल
जुलाई - अगस्त में करवाए गैस रिफिल पर मिलेगी सब्सिडी।
40 लाख हितग्राही महिलाओं के […]
March 8, 2022 वुमन्स प्रेस क्लब ने विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को शक्ति अवार्ड से नवाजा
इंदौर : वुमंस प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्धारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 […]
August 30, 2022 बायपास के समीप बोरे में बंद कटी हुई लाश मिली, सिर और धड़ थे गायब
इंदौर : खजराना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बोरे में बंद कटी हुई लाश पाए जाने से […]
June 15, 2025 नगर निगम का हरियाली को लेकर एडॉप्ट अभियान
जनभागीदारी से विकसित होंगे ग्रीन बेल्ट, डिवाइडर और चौराहे।
इंदौर शहर के ग्रीन स्पॉट […]
December 22, 2022 नए साल से बच्चों को दिए जाएंगे पोलियो के तीन डोज
नये साल से शुरू किया जायेगा टीकाकरण।
इंदौर : बच्चो को पोलियों से बचाने के लिए लगने […]
January 8, 2019 सभी धर्मों के गरीबों को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण का लाभ सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर दिए जा रहे 10 फीसदी आरक्षण का लाभ हिंदुओं के साथ मुस्लिम, […]