इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम की गौशाला पर शुक्रवार को गौवंश के लिए ‘छप्पन भोग महोत्सव’ का आयोजन किया गया। गौवंश के लिए सेवफल, केले, भीगा हुआ अनाज, हरी सब्जी, हरी घास, भूसा, गुड़ रोटी एवं खली-कपास्या सहित 56 तरह के व्यंजन रखे गए थे। गौशाला की सभी गायों की साज-सज्जा के साथ ही गौशाला पर एक हजार आठ दीपों की श्रृंखला भी सजाई गई।
गौशाला परिसर में भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकी एवं 56 भोग के पात्र तथा व्यंजनों की सूची का प्रदर्शन भी किया गया था। भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियों के बीच देर रात तक सैकड़ों गौ भक्तों ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए इस उत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी गिरिजानंद सरस्वती की प्रेरणा, स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य और आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में 51 विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस महोत्सव का शुभारंभ किया। आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा, राजेन्द्र महाजन, राम ऐरन, डॉ. संजय पंडित, रमेशचंद्र राठौर, सत्यनारायण दूधवाले सहित सैकड़ों भक्तों ने गौधूलि बेला में गौमाता की आरती में भाग लिया।भक्तों ने गौशाला में कतारबद्ध होकर गौवंश को उनके प्रिय 56 भोग परोसे। इस दौरान शहर की अनेक गौशालाओं के संचालक एवं पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इसके पूर्व आश्रम पर नियमित गोवर्धन पूजा का उत्सव भी मनाया गया।
Related Posts
September 9, 2023 मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए दावे आपत्ति 11 सितंबर तक लिए जाएंगे
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त […]
February 28, 2021 भूमाफिया कुरील के सहयोगी दो बदमाशों को रासुका में किया गया निरुद्ध
इंदौर : भूमाफिया राजकुमार कुरील के सहयोगी समीर उर्फ चिकना व शादाब चंदनवाला को चंदन नगर […]
October 18, 2022 उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित 7 की मौत
देहरादून : उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हादसे […]
August 1, 2021 बीजेपी के छह मंडलों में सम्पन्न हुई कार्यसमिति की बैठकें, स्वावलंबी मंडल, सक्षम वार्ड और सक्रिय बूथ का दिया गया गुरुमंत्र
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की कार्यसमिति की बैठक संगठन के तय कार्यक्रम के […]
May 29, 2021 कार में लाई जा रही 98 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब सहित 3 आरोपी पकड़े गए
इंदौर : कार से अवैध शराब का परिवहन करने वाले 03 आरोपी, आजाद नगर पुलिस की गिऱफ्त में आए […]
May 9, 2023 मदर्स डे के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए 14 मई को चलो मम्मा वॉकेथान
इंदौर : वर्ल्ड मदर्स डे (विश्व मातृ दिवस)के उपलक्ष्य में संस्था वर्ल्ड ऑफ फिटनेस के […]
July 30, 2023 बीजेपी की चुनावी रणनीति में विजयवर्गीय का बाज झपट्टा
♦️चुनाव चटखारे/कीर्ति राणा♦️
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जब खुद […]