अभिषेक, शिव महिमा स्तोत्र, लक्ष्यार्चन आराधना सहित संपन्न हुए विभिन्न अनुष्ठान।
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शिव नवरात्रि महोत्सव में शनिवार सुबह अभिषेकात्मक संग्रहमख महारूद्र महायाग, संध्या को सामूहिक शिव महिमा स्त्रोत और लक्ष्यार्चन आराधना में सैक़ड़ों भक्तों ने भाग लिया। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में संध्या को महाआरती के बाद चारों प्रहर विशेष आराधना का क्रम शुरू हुआ, जो रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगा।
आश्रम परिवार के पं. दिनेश शर्मा, यदुनंदन माहेश्वरी, राजेन्द्र महाजन ने बताया कि रूद्राभिषेक में 31 विद्वानों ने भाग लिया। सुबह भगवान भवानी शंकर का विशेष श्रृंगार दर्शन, गोदुग्ध से अखंड अभिषेक एवं महाआरती के अनुष्ठानों में भक्तों की भारी मौजूदगी बनी रही। संध्या को सामूहिक शिव महिम्न स्त्रोत, लक्ष्यार्चन आराधना तथा शिव उपासना महामंत्र के नियमित अनुष्ठानों में भी सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। चारों प्रहर पूजा में भगवान का आम, अंगूर, अनार, संतरा, गन्ना, पान एवं अन्य फलों के रस से रूद्राभिषेक किया गया।
Related Posts
September 25, 2021 भू- माफिया के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाई, सीलिंग की जमीन पर निर्मित दो गार्डन व 70 से अधिक दुकानें की गई ध्वस्त
इंदौर : सीएम शिवराज सिंह के निर्देश के बाद माफिया के खिलाफ मध्यप्रदेश में अभी तक की […]
March 10, 2017 पूर्वी-उत्तरी भारत में मौसम का मिजाज बदला,तेज हवा और बारिश नई दिल्ली। फरवरी के अंत में ही गर्मी ने दस्तक दे दी थी, लेकिन मार्च का महीना शुरू होते […]
June 1, 2020 मोघे की नाराजगी का असर, 70 दिन बाद इंदौर में शुरू हुई आर्थिक गतिविधियां..! इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए लाक़ डाउन 4 की अवधि समाप्त […]
July 26, 2019 एसएसपी ने बच्चों से साधा संवाद, गुड टच- बैड टच के बारे में दी जानकारी इंदौर: एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को बच्चों के साथ संवाद साधना, उन्हें मार्गदर्शन देना […]
February 9, 2023 गोलीकांड में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
युवती को बचाने आगे आने पर सिरफिरे आशिक ने मारी थी गोली।
रेलवे स्टेशन परिसर में घटित […]
October 11, 2022 लाखों रुपए मूल्य की भांग व मुनक्का की गई जब्त
कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश […]
May 2, 2020 गोपी दादा स्मृति रिपोर्टिंग स्पर्धा को लेकर सतत सक्रिय रहा सुधीर.. स्मृति शेष
इंदौर : मोबाइल नहीं होता तो शायद सुधीर गुप्ता के निधन की सूचना भी इतनी […]