इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित श्री विद्याधाम मन्दिर में नवरात्रि पर्व के तहत चल रहे सहस्त्रचंडी महायज्ञ की सोमवार को नवमी पर पूर्णाहुति हुई। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में पण्डित राजेश शर्मा और 21 विद्वानों ने अंतिम दिन यज्ञ में विशेष आहुतियां दी। नवरात्रि के नौ दिनों में यहां 11 लाख आहुतियां यज्ञ में समर्पित की गई। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद शाम को मां भगवती को भोग लगाने के साथ 108 दीपों से महाआरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्दालुओं ने महाआरती में शिरकत कर पुण्यलाभ लिया। इस मौके पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन भी कराया गया। पूनमचंद अग्रवाल, गोपाल मालू, संजय पण्डित, सुरेश शाहरा और राजेंद्र महाजन ने बताया कि मंगलवार 8 अक्टूबर को शमी पूजन के साथ विजय पर्व दशहरा मनाया जाएगा।
हँसदास मठ में मंगलवार को पूर्णाहुति।
उधर पीलियाखाल स्थित हँसदास मठ में महंत रामचरण दास महाराज के सान्निध्य में चल रहे नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति मंगलवार 8 अक्टूबर को होगी। आचार्य पण्डित नारायणदत्त शास्त्री के निर्देशन में दुर्गा सप्तशती का पाठ करनेवाले 5 विद्वान यज्ञ में आहुतियां देकर पूर्णाहुति सम्पन्न कराएंगे। सोमवार को नवमी के मौके पर यहां कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज भी कराया गया।
Related Posts
August 6, 2020 आडवानी हिम्मत दिखाते तो विश्व के नेता होते- बाबा मौर्य *रामलला के लिए अस्थाई तंबू बनाने वाले बाबा का बड़ा खुलासा*
*प्रदीप जोशी*
इंदौर : […]
June 2, 2021 ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी सेवाएं देनेवाली कम्पनी स्विग्गी का दफ्तर सील, प्रकरण दर्ज
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा धारा 144 के अंतर्गत जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेश का […]
June 23, 2021 दूसरी शादी करने में असफल डॉक्टर ने बेटे को किया प्रताड़ित, बेटे ने की खुदकुशी
इंदौर : उम्र में 15 साल छोटी प्रेमिका से शादी रचाने में असफल रहे डॉ. जितेंद्र पंडोरिया […]
May 22, 2024 16 से 21 जून के बीच मप्र में दस्तक दे सकता है मानसून
अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, केरल में 31 मई तक दे सकता है दस्तक।
भोपाल : भीषण गर्मी […]
December 16, 2021 मंत्री सिलावट ने पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को दी शुभकामनाएं
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बुधवार को रेसीडेंसी कोठी में इंदौर के पुलिस […]
September 7, 2022 उत्सवी माहौल में निकले आकर्षक डोल, अखाड़ों ने दिखाए करतब
इंदौर : कोरोना काल के बाद तीज - त्योहारों की रौनक फिर लौट आई है। सार्वजनिक रूप से मनाए […]
December 22, 2023 सरकारी मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानें, मकान व फैक्ट्री पर चला बुलडोजर
अवैध कब्जाधारियों से 52 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती शासकीय जमीन कराई गई […]