इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित श्री विद्याधाम मन्दिर में नवरात्रि पर्व के तहत चल रहे सहस्त्रचंडी महायज्ञ की सोमवार को नवमी पर पूर्णाहुति हुई। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में पण्डित राजेश शर्मा और 21 विद्वानों ने अंतिम दिन यज्ञ में विशेष आहुतियां दी। नवरात्रि के नौ दिनों में यहां 11 लाख आहुतियां यज्ञ में समर्पित की गई। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद शाम को मां भगवती को भोग लगाने के साथ 108 दीपों से महाआरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्दालुओं ने महाआरती में शिरकत कर पुण्यलाभ लिया। इस मौके पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन भी कराया गया। पूनमचंद अग्रवाल, गोपाल मालू, संजय पण्डित, सुरेश शाहरा और राजेंद्र महाजन ने बताया कि मंगलवार 8 अक्टूबर को शमी पूजन के साथ विजय पर्व दशहरा मनाया जाएगा।
हँसदास मठ में मंगलवार को पूर्णाहुति।
उधर पीलियाखाल स्थित हँसदास मठ में महंत रामचरण दास महाराज के सान्निध्य में चल रहे नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति मंगलवार 8 अक्टूबर को होगी। आचार्य पण्डित नारायणदत्त शास्त्री के निर्देशन में दुर्गा सप्तशती का पाठ करनेवाले 5 विद्वान यज्ञ में आहुतियां देकर पूर्णाहुति सम्पन्न कराएंगे। सोमवार को नवमी के मौके पर यहां कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज भी कराया गया।
Related Posts
December 18, 2022 ट्विटर के लिए नए निवेशक तलाश रहे एलन मस्क
नई दिल्ली: ट्विटर के अधिग्रहण के लिए अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी […]
March 25, 2022 जुआ खेलते पकड़ाए 19 आरोपी, ताश के पत्ते व लाखों रुपए नकद बरामद
इंदौर : जुआ खेलने वालो के विरुद्ध क्रायम ब्रांच इंदौर की बडी कार्रवाई में 19 आरोपी पकड़े […]
August 5, 2017 जबरन सेवानिवृत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, नियोक्ता को उस अवधि का वेतन भी देना होगा ।
नई दिल्ली | शीर्ष अदालत ने कहा, गलत तरीके […]
October 31, 2020 सूर्यकुमार, बुमराह ने मुंबई को प्ले ऑफ में दिलाई जगह
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
विराट की टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था और अपेक्षाओं के […]
March 9, 2023 होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर हजारों रुपए ठगे
उज्जैन : होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर 23 हजार की ठगी का मामला सामने आया है।पुणे से […]
August 2, 2024 सांसद लालवानी ने इंदौर से जुड़ी रेल संबंधी मांगों को लोकसभा में रखा
रेलमंत्री को भी नई ट्रेनें चलाने संबंधी मांगपत्र सौंपा।
इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का […]
August 3, 2021 बकाया संपत्ति कर, जल कर व किराए का 31अगस्त तक भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी छूट
इंदौर : कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के चलते नगरीय […]