इंदौर : जाम गेट के समीप कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। मृतक एसबीआई के कर्मचारी बताए गए हैं।
मंडलेश्वर से आ रहे थे इंदौर।
बताया जाता है कि एसबीआई की कसरावद ब्रांच में पदस्थ सूरज, महेश्वर ब्रांच में पदस्थ अक्षित और करही ब्रांच में पदस्थ विपिन व उनके दो अन्य साथी अभिनय व प्रतीक दो दिन बैंक की छुट्टी होने से शुक्रवार देर रात कार में सवार होकर मंडलेश्वर से इंदौर आने के लिए निकले थे।जाम गेट के पास सामने से आ रही कार को बचाने में उनकी कार पुलिया से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दो दोस्त अक्षित और विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज की मौत इलाज के दौरान हुई। अभिनय और प्रतीक घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।
Related Posts
September 16, 2021 सहायक आयुक्त सुषमा धाकड़ को कॉलोनी सेल का प्रभार, रजनीश कसेरा से छीनी प्रधानमंत्री आवास योजना की जिम्मेदारी
इंदौर : नगर निगम की सहायक आयुक्त सुषमा धाकड़ को कॉलोनी सेल विभाग का प्रभार दिया गया है। […]
December 24, 2024 हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा प्रभु ईसा मसीह का अवतरण दिवस
रेड चर्च सहित सभी कैथोलिक चर्चों में होगी विशेष प्रार्थना सभाएं।
इंदौर : ईसाई समाज […]
April 7, 2020 कोरोना संक्रमण छुपाने पर होगी जेल, सीएम ने दिए निर्देश भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए […]
June 8, 2019 विजयवर्गीय मप्र बास्केटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन,आनंद महासचिव चुने गए इंदौर: मप्र बास्केटबॉल एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में पदाधिकारियों का निर्वाचन […]
July 30, 2022 इंदौर जिला पंचायत व चारों जनपद पंचायतों में जीत का बीजेपी ने मनाया जश्न
भाजपा कार्यालय पर बैंड और ढोलक की थाप पर लगाए थिरके नेता और कार्यकर्ता,
लड्डुओं का […]
March 7, 2024 एआईसीटीएसएल की बसों के यात्रियों को मिली अटल रेडियो की सौगात
बीआरटीएस पर ई - बस और महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का भी शुभारंभ।
ग्रीन मोबिलिटी […]
March 8, 2022 सतरंगी सी है वो, हर रंग में ढल जाती है…
वो कहानी है, वो क़िस्सा हैपर हर एक की ज़िंदगी कावो अटूट हिस्सा है।कभी बहारों सी खुश […]