इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार 20 मई को इंदौर प्रवास पर आएंगे। भोपाल से उनके इंदौर दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। इसकी तैयारी के सिलसिले में बुधवार को इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में एक बैठक रेसीडेंसी कोठी में आयोजित की गई। इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री चौहान इंदौर संभाग के विभिन्न ज़िलों में कोरोना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। यह बैठक कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान अभय प्रशाल जाएंगे। वे वहां ग्रामों और नगरों में गठित क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के चयनित सदस्यों से चर्चा करेंगे।
आगवानी के लिए एयरपोर्ट नहीं जाएंगे जनप्रतिनिधि और अधिकारी।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के लिए कोई अधिकारी अथवा जन प्रतिनिधि नहीं जाएंगे। बैठक के दौरान कोरोना से बचाव के मापदंडों का पालन कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जाएगी। मीडिया को आवश्यक फोटो, वीडियो कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि बैठक स्थल में कोरोना सुरक्षा संबंधित मापदंडों का पालन सुनिश्चित हो सके। बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी मनीष कपूरिया, सीईओ जिला पंचायत हिमांशु चंद्र, अपर आयुक्त नगर निगम श्रृंगार श्रीवास्तव, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर और डॉ. निशांत खरे उपस्थित थे।
Related Posts
May 3, 2025 पर्याप्त विश्राम व गहरी नींद दिमाग में नई ऊर्जा देती है : डॉ.पौराणिक
इंदौर : जितना हम दिमाग से काम लेंगे, उतना उसे सक्रिय बनाएंगे। शब्द पहेलियां सुलझाए, नई […]
July 12, 2021 विवाह समारोह में अब शामिल हो सकेंगे 100 मेहमान, 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे सिनेमाघर- सीएम शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति […]
November 2, 2023 इंदौर प्रेस क्लब के आमने – सामने कार्यक्रम में बीजेपी – कांग्रेस शहर अध्यक्षों में हुई तीखी नोंक – झोंक
इंदौर : बुधवार को इंदौर प्रेस क्लब के आमने - सामने कार्यक्रम में बीजेपी के नगर अध्यक्ष […]
June 3, 2025 लाखों रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन " ईगल क्लॉ" के तहत थाना तेजाजीनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एम.डी. […]
March 29, 2021 ऑइल मिल में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका…
खंडवा : इंदौर नाका क्षेत्र के इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित आइल मिल में रविवार रात आग लग […]
January 18, 2020 ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’ का हुआ आगाज, शहीद स्मारक पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन इंदौर : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संस्था सेवा सुरभि के 'झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान' […]
April 5, 2019 बीजेपी नेतृत्व की बेरुखी से नाराज सुमित्रा ताई ने चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान इंदौर : इंदौर से बीजेपी का प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं किये जाने पर सवाल उठाते हुए […]