बाल स्वयंसेवकों ने शारीरिक अभ्यास का किया प्रकटीकरण

  
Last Updated:  January 2, 2024 " 07:30 pm"

इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, इंदौर विभाग के तहत बाल कार्य का शारीरिक प्रकट कार्यक्रम आईटीआई मैदान, नंदानगर पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख, सुनील कुलकर्णी मुख्य वक्ता के बतौर शामिल हुए। एयर मार्शल हरीश मसंद मुख्य अतिथि व मशहूर क्रिकेटर अमय खुरासिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में इंदौर के विभिन्न स्थानों पर लगने वाली 174 बाल शाखाओं से 12 सौ से अधिक चयनित बाल स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संघ की शाखा में होने वाले शारीरिक अभ्यास जैसे नियुद्ध, दंड संचालन, पद विन्यास, व्यायाम योग, आसन, पिरामिड, अखाड़ा, घोष, समता, संचलन आदि का प्रभावी प्रदर्शन बाल स्वयंसेवकों ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश मसंद ने इस मौके पर जीवन में व्यायाम और संतुलित भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे 40 साल एयरफोर्स में रहे पर उन्हें कभी किसी तरह की दवाई नही लेना पड़ी, उन्होंने बाल स्वयंसेवको को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा।

संघ धैर्यवान, चरित्रवान व्यक्ति का निर्माण करता हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुनील कुलकर्णी ने बाल स्वयंसेवको को शाखा में निरंतर शारीरिक अभ्यास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभ्यास न होने से विद्या का नाश होता है। संघ समाज में अनुशासित, धैर्यवान, चरित्रवान, निष्ठावान व्यक्ति का निर्माण करता है। व्यायाम के अलावा, सांगिकता के साथ एक दूसरे के प्रति आत्मीयता का निर्माण करता है। 2025 में संघ का शताब्दी वर्ष है अपनी स्थापना के समय से संघ सिर्फ व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अनुशासन, धैर्य, निःस्वार्थ बुद्धि जैसे सभी गुणों को बढ़ाना है, और भारत भूमि को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है। इन बाल स्वयंसेवको के माता पिता से भी संघ को अपेक्षा है, जो संघ इन्हें शाखा में सिखाता है, आप इन्हें घर में वही सिखाए। उन्होंने भाषा, वेशभूषा, भवन, भोजन, भजन व भृमण का उदाहरण देते हुए घर पर संस्कार देने की प्रेरणा माता पिता को दी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *