इंदौर : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को महापौर और पार्षद प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खुद मैदान संभाल लिया है। सुबह से ही वे अलग – अलग विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो कर रहे हैं। कई जगह वे नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे उनके साथ हैं। विधानसभा क्षेत्रों में वहां के विधायक और वार्डों में वार्ड प्रत्याशी भी सीएम के वाहन में सवार होकर रोड शो का हिस्सा बन रहे हैं। सीएम शिवराज हर जगह लोगों से बीजेपी के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और वार्ड प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे हैं। सीएम शिवराज रोड शो के दौरान अधिक से अधिक वार्ड कवर करने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक विधानसभा 2,3 और 5 में उनका रोड शो हो चुका है। हर जगह वे लोगों को आगाह कर रहे हैं कि कांग्रेस का महापौर बन गया तो इंदौर विकास की दौड़ में पिछड़ जाएगा। लगे हाथ वे लोगों को उनकी समस्याएं हल करने का भी आश्वासन दे रहे हैं।
इसके पूर्व सुबह सीएम शिवराज ने रेसीडेंसी कोठी परिसर में पौधा रोंपा।उसके बाद पंचम की फेल में पहुंचकर एक कार्यकर्ता मन्नू कुन्हेरे के घर चाय नाश्ता भी किया।
Related Posts
June 23, 2020 विवाह समारोह में अब 50 लोग हो सकेंगे शामिल- लालवानी इंदौर : कोरोना के संकट काल में शादी में सिर्फ 12 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जा […]
January 11, 2024 स्वच्छता में इंदौर ने छुआ सातवा आसमान, सूरत के साथ संयुक्त रूप से रहा नंबर वन
मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने […]
November 13, 2019 वैदिक परंपराओं में निहित है श्रेष्ठतम व्यवस्थाएं इंदौर : नाथ मंदिर में आयोजित मराठी भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन सत्यनारायण कथा, हवन […]
June 10, 2022 दादा दयालु मित्र मंडल की उम्मीदों का एक्सीडेंट..!
अब मेंदोला की सहमति रहेगी कौन होगा महापौर प्रत्याशी! कांग्रेस के संजय शुक्ला की जीत […]
April 10, 2025 अर्पण जैन लिखित पुस्तक ‘हिंदी योद्धा डॉ. वेदप्रताप वैदिक ‘ का विमोचन
वरिष्ठ पत्रकार पी.साईनाथ और अन्य अतिथियों ने किया विमोचन।
इन्दौर : पत्रकारों की […]
March 26, 2021 फ्रंटलाइन वारियर मीडियाकर्मियों के लिए टीकाकरण शिविर 27 को
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा वैक्सिनेशन।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के आग्रह को […]
June 22, 2025 पद्मश्री जगदीश जोशीला और प्रो. सरोजकुमार जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित
06 अन्य साहित्यकारों का भी किया गया सम्मान।
जनपदीय बोलियों को भी मिले सम्मान : […]