सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा वैक्सिनेशन।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के आग्रह को स्वीकार करते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर के फ्रंटलाइन वारियर मीडिया कर्मियों के वैक्सिनेशन के लिए एक बार फिर विशेष व्यवस्था की है।
शनिवार, 27 मार्च को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक महारानी रोड स्थित हुकुमचंद पॉली क्लीनिक (लाल अस्पताल), गुजराती गर्ल्स कालेज के सामने, में मीडियाकर्मियो को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर लगाया जा रहा है। ऐसा ही एक शिविर कुछ दिनों पहले भी आयोजित किया गया था।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि टीकाकरण 45 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों का किया जाएगा। जिन सदस्यों की उम्र 45 से 60 वर्ष के बीच है, वे भी शिविर मे डॉक्टर के सर्टिफिकेट के आधार पर टीका लगवा सकेंगे। 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के सदस्य आधार कार्ड के आधार पर टीका लगवा सकेंगे।
टीकाकरण के इच्छुक मीडियाकर्मी नाश्ता या भोजन करके वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे और आधार कार्ड अपने साथ जरूर रखें। पहले चरण में करीब 450 मीडियाकर्मियों ने टीकाकरण का लाभ लिया था।
Related Posts
June 14, 2021 कांग्रेस नेताओं की मांग, रात 10 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दें प्रशासन
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सन्नी राजपाल एवं शहर उपाध्यक्ष गिरीश चितले ने […]
July 8, 2020 नगरीय निकायों के पूर्व अध्यक्षों ने कार्यकाल बढाने को लेकर सौंपा ज्ञापन भोपाल : मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव से मंगलवार को उनके भोपाल स्थित निवास […]
February 25, 2022 पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बातचीत, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
नई दिल्ली : रूस के यूक्रेन पर हमले से उत्पन्न हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]
May 7, 2020 लॉकडाउन की वजह से ही इंदौर में कोरोना पर पाया जा सका नियंत्रण- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि इंदौर में काफी हद तक कोरोना पर नियंत्रण पा लिया […]
August 7, 2020 भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव पर किया गया सुंदर कांड का पाठ.. इंदौर : अयोध्या में रामलला मंदिर के ऐतिहासिक भूमिपूजन समारोह की खुशी के मौके पर परशुराम […]
August 4, 2025 विधानसभा में इंदौर के विधायक जनहित के मुद्दे उठाने में रहे फिसड्डी..!
09 में से केवल 01 विधायक ने ही पूछा जनहित से जुड़ा सवाल, शेष ने साधी चुप्पी।
प्रदेश […]
March 11, 2021 12 मार्च से जिला स्तर पर मनाया जाएगा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’
इंदौर : भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भारत की आजादी के 75 वर्ष को समारोहपूर्वक […]