भोपाल : प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से विद्यार्थियों को मुफ्त इंटरनेट सुविधा देने की अपील की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में कोरोना मुफ्त में मिल रहा है, मौत ब्याज के रूप में मिल रही है लेकिन देश के विद्यार्थी, जो पढ़ना चाहते हैं उन्हें इंटरनेट की सुविधा सरकार को मुफ्त में देना चाहिए।सज्जन वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को देश में शिक्षा और सूचना का अधिकार प्राप्त है। इंटरनेट के माध्यम से वह विद्यार्थी जो अपने घर पर रहकर ही ऑनलाइन कक्षाएं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषय वस्तु का अध्ययन करना चाहते हैं, उन्हें नि:शुल्क इंटरनेट सुविधा सरकार की ओर से मुहैया कराई जाना चाहिए, जिससे देश के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और इस महामारी के समय घर पर सुरक्षित रहकर अपनी तैयारी कर सकें।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में करोड़ों की तादाद में ऐसे विद्यार्थी हैं जो घर बैठे ऑनलाइन तैयारी करना चाहते हैं। उच्च शिक्षा में भी लगभग 4 करोड़ के आसपास विद्यार्थी हैं, जो इंटरनेट के माध्यम से आगे पढ़ना चाहते हैं।सज्जन वर्मा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करते हैं कि देश का विद्यार्थी आपकी तरफ देख रहा है, उन्हें तुरंत निशुल्क इंटरनेट सुविधा प्रदान करने का कष्ट करें।
Related Posts
September 28, 2021 बढती महंगाई सहित जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर देवास कांग्रेस का धरना- प्रदर्शन
देवास : प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर देवास शहर व जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में […]
March 10, 2024 मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हाईटेक कार्यालय का शुभारंभ
किला मैदान मेंन रोड A 15, इंदौर पर मुख्यतः क्षेत्र 1 एवं शहर की जनता के समस्याओं के […]
October 11, 2020 एक इंच से अखर गया ‘राजा का रंक होना’
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
राजा और रंक में केवल इतना ही फर्क है जितना केकेआर और किंग्स इलेवन […]
June 27, 2019 जनप्रतिनिधियों की बात भी नहीं सुनते हैं निगम अधिकारी- आकाश इंदौर: निगम अधिकारी के साथ मारपीट की घटना को लेकर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपनी […]
October 10, 2020 नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 4 साल से था फरार
इंदौर : नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2016 से फरार आरोपी को राजेन्द्र […]
April 24, 2019 साध्वी प्रज्ञा को बड़ी राहत, एनआईए कोर्ट ने चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की खारिज मुम्बई: भोपाल से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा को चुनाव लड़ने से रोकने की […]
March 17, 2025 इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में लगेंगे नए एसी
लाइटिंग व्यवस्था भी होगी बेहतर।
सांसद शंकर लालवानी ने सांसद निधि से 10 लाख रुपए की […]