इंदौर : संस्था मातृभूमि के दशहरा मिलन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र क्र.1 के बीजेपी कैलाश विजयवर्गीय ने मिलन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि मैं अभी विधायक बना नही हूं मगर विधायक का काम शुरू कर दिया है। विधानसभा क्षेत्र क्र 1 में इतने विकास के काम होंगे जो और किसी विधानसभा क्षेत्र में भी नही हुए होंगे।
कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्धारा संचालित योजनाओं की जानकारियां दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चुनाव प्रभारी डॉ.श्रीमती उमा शशि शर्मा,एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान,पार्षद संध्या यादव,भाजपा नगर उपाध्यक्ष अशोक चौहान(चांदू),कार्यक्रम सयोजक जयदीप जैन, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा,अरुण जाट,अमर गोयनका,राजेंद्र मित्तल, शिवनारायण शर्मा, रामा भावसार,सतीश कौशल,गणपत कसेरा,मुकेश खाटवा,अरुण गर्ग,गोरी शर्मा,राजेश गंगवाल,तरुण शर्मा सहित बड़ी संख्या में संस्था मातृभूमि के सदस्य उपस्थित थे।








