इंदौर : क्षेत्र क्र.3 के युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करने हेतु खास योजना बनाई है। इसके तहत कोरोना का टीका लगवाने पर उनकी विधानसभा क्षेत्र के निवासी लकी ड्रा के जरिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व अन्य पुरस्कार जीत सकते हैं।
रविवार को चिड़ियाघर के सामने स्थित मांगलिक भवन में आयोजित समारोह में इस योजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, और स्वयं आकाश विजयवर्गीय इस दौरान मौजूद रहे।
विधायक विजयवर्गीय ने बताया कि उनकी विधानसभा में संचालित किए जा रहे लगभग 33 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने पर लकी ड्रा योजना प्रारम्भ की गई है। इसके माध्यम से विधानसभा-3 के नागरिक 50,000₹ कीमत की ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन व लगभग एक हज़ार अन्य पुरस्कार जीत सकते है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। ये हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह टीकाकरण करवाए।
बता दें कि पिछले दिनों विधायक आकाश विजवर्गीय ने अपनी विधानसभा के लोगों के लिए पुर्णतः निःशुल्क कोरोना जाँच के कैम्प की सौगात भी दी थी, जो अभी भी जारी है।
Related Posts
October 19, 2023 प्रदेश के साथ इंदौर संभाग की सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी करेगी हाईटेक चुनाव प्रचार
संभाग की 37 विधानसभा सीटों के लिए रवाना किए 37 प्रचार रथ।
विजयवर्गीय, लालवानी और […]
August 23, 2020 शिर्डी धाम साईं मन्दिर में प्रतिदिन बप्पा का किया जा रहा मनोहारी श्रृंगार इंदौर : हवा बंगला मेन रोड़ स्थित शिर्डी धाम सांई मंदिर पर चल रहेे 10 दिवसीय गणेशोत्सव […]
March 31, 2024 रतलाम स्टेशन पर एक यात्री के बैग से बरामद हुए 65 लाख रुपए
जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बरामद हुई इतनी बड़ी राशि।
इंदौर : आगामी […]
January 16, 2023 सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण
आनेवाले समय में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए अधिकारियों को सौंपी गई […]
July 15, 2020 सांवेर विधानसभा में ‘हर – हर मोदी, घर- घर तुलसी’ अभियान के जरिए बीजेपी ने चुनावी जंग का किया आगाज इंदौर : सांवेर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी पूरी रणनीति और दमखम के साथ सक्रिय हो गई है। […]
September 2, 2020 भारत सरकार ने पबजी सहित 118 और चाइनीज एप्स को किया बैन नई दिल्ली : भारत-चीन के बीच सीमा पर लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार ने […]
April 4, 2022 एसीपी ने किया यातायात थाने का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का लिया जायजा
इंदौर : पुलिस की कार्यप्रणाली में और कसावट लाने के उद्देश्य से समय-समय पर वरिष्ठ […]