इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, इंदौर में बुधवार को श्रीराम नवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देवस्थान में प्रभु श्रीराम के जन्म उत्सव की विशेष तैयारी की गई थी। प्रातः काल में श्री वेंकट रमण गोविंदा श्री निवासा गोविंदा नाम जप परिक्रमा की गई। बाद में प्रभु का एकान्त अभिषेक कर श्रंगार आरती की गई।सुबह 11 बजे से प्रभु के स्तोत्र पाठ किए गए। दोपहर ठीक 12 बजे शंख की ध्वनि के साथ प्रभु के पट खुलते ही जन्म दर्शन और आरती की गई, जिसमें बड़ी तादाद में भक्तजन शामिल हुए। इसी के साथ नौ दिन से देवस्थान यज्ञ शाला में चल रहे हवन की भी पूर्णहुति हुई। अंत में गोष्टी प्रसाद का वितरण किया गया।
श्री राम जन्मोत्सव श्रीमदजगद्गुरू रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के
मगलाशसन में संपन्न हुआ। यह जानकारी प्रचार प्रमुख पंकज तोतला द्वारा दी गई।
Related Posts
March 9, 2017 शनिवार से 4 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपना जरूरी काम शनिवार से लेकर बुधवार तक बैंक से संबंधित सभी जरुरी कामो को आप शुक्रवार तक ही निपटा लें […]
August 28, 2023 डकार लेने की बात पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट के साथ चले चाकू
एसिडिटी की समस्या के चलते महिला ने ली थी डकार।
इंदौर : रविवार को इंदौर में एक […]
February 3, 2025 बीजेपी विधायक के भाई ने अपने ही बेटे की गोली मारकर की हत्या
दुकान के रुपयों को लेकर पिता - पुत्र में हुआ था विवाद।
उज्जैन के माकड़ौन थाना […]
September 8, 2022 56 दुकान पर शुरू किया जाएगा स्थानीय लाइव रेडियो
इंदौर : स्मार्ट सिटी कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को इंदौर स्मार्ट सिटी की एनुअल जनरल […]
August 13, 2022 पल्हर नगर स्थित प्रेम नगर बस्ती में पहुंचे सीएम शिवराज,बहनों ने आरती उतारी, राखी बांधी
आह्लादित बहनों ने बाँधी राखी और आरती उतारकर किया स्वागत।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज […]
September 13, 2022 स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और सदानंद होंगे स्व. स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि
नरसिंहपुर : द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का उत्तराधिकारी कौन होगा […]
January 14, 2022 आओ मिलकर मनाते हैं मकर संक्रांति का त्योहार…
💐कीर्ति सिंह गौड़💐
ले आओ तिल गुड़ मूँगफलीकि संक्रांति आई है।सूरज मकर में आया है,हवाओं […]