डकार लेने की बात पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट के साथ चले चाकू

  
Last Updated:  August 28, 2023 " 09:00 pm"

एसिडिटी की समस्या के चलते महिला ने ली थी डकार।

इंदौर : रविवार को इंदौर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहां एक महिला द्वारा डकार लेने पर विवाद हो गया और दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दरअसल, एक महिला घर में जोर-जोर के डकार लिया करती थी। पड़ोसी द्वारा इस पर आपत्ती जताने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष द्वारा चाकू से भी हमला किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के संजय नगर का बताया गया है।

ये हैं पूरा मामला।

एमआईजी थाना प्रभारी मनीष लोधी के अनुसार, रविवार (27 अगस्त) को राहुल पिता दिनेश सिरसीवाल निवासी संजय नगर की शिकायत पर आकाश टाटा वाले और राजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी राहुल ने पुलिस को बताया कि, उसकी मम्मी अंजू को बहुत अधिक एसिडिटी होती है। वह जोर-जोर से डकारे ले रहीं थीं, इस पर घर के पीछे बने मकान में रहने वाली एक अन्य महिला ने ऐतराज जताया। अंजू के पति दिनेश ने पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने की बात कही, इसके बाद पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना में चाकू भी चले, जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना को लेकर दूसरे पक्ष के आकाश पिता नरेश ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, हमेशा घर के पीछे मकान से काफी शोर आता है। रविवार को ही आकाश की पत्नी ने शोर ना मचाने के लिए पड़ोस में रहने वाले राहुल के परिवार से बात की थी। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *