इंदौर : राजवाड़ा क्षेत्र में दीपावली की खरीददारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति दिनभर बनी रहती है। बुधवार शाम ट्रैफिक पुलिस ने यशवंत रोड चौराहे से राजवाड़ा की ओर वाहनों का जाना बंद कर दिया। इससे जवाहर मार्ग पर वाहन गुत्थम गुत्था होने लगे, वहीं यशवंत रोड क्षेत्र के व्यापारियों में भी नाराजगी व्याप्त हो गई। उनका कहना था कि राजवाड़ा की ओर ट्रैफिक बंद करने से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद फिर शुरू हुआ ट्रैफिक।
क्षेत्र के तमाम व्यापारी सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग के नेतृत्व में लामबंद होकर वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी अजीतसिंह चौहान से मिले और राजवाड़ा की ओर ट्रैफिक बंद किए जाने से उनके कारोबार पर पड़ रहे विपरीत असर के बारे में उन्हें बताया। श्री चौहान ने व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए राजवाड़ा की ओर का मार्ग वाहनों के लिए पुनः खुलवा दिया।
व्यापारियों की परेशानी का निराकरण होने पर मंजूर बेग ने ट्रैफिक पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान ओमप्रकाश, मनोहर भावनानी, राजू छाबड़ा, विनोद फुलवादिया, विजय गुप्ता, मुकेश कुमार, तुषार पंजवानी, सोनू भाटिया, दिलीप वाधवानी और अन्य कारोबारी मौजूद रहे।
Related Posts
December 26, 2022 हवा में घुमाने से बजने वाली बांसुरी लोकोत्सव में बनी आकर्षण का केंद्र
कई नायाब शिल्पों से सजा है शिल्प बाजार।
सौजनी वर्क, पंछू साड़ी ,पश्मीना शॉल आई […]
April 17, 2022 मोरवी में स्थापित 108 फ़ीट ऊंची प्रतिमा का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर गुजरात के […]
February 6, 2024 मप्र के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग
हजारों टन बारूद में लगातार धमाकों से थर्राया हरदा, लोगों में फैली दहशत।
कई किमी दूर […]
September 5, 2020 इंदौर से रीवा जा रही बस खाई में गिरी, कई यात्री घायल इंदौर : शनिवार को इंदौर से रीवा जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे […]
August 30, 2023 मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपी पकड़ाए
आरोपियों से लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त दो पहिया वाहन बरामद।
इंदौर : […]
April 7, 2021 लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करें शिक्षाविद- मंत्री सिलावट
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रारम्भ किए गए 'स्वास्थ्य आग्रह' के जमीनी […]
June 4, 2021 आंधी के साथ बारिश में कई घरों की उड़ी चद्दरें, 30 से अधिक परिवार हुए प्रभावित
इंदौर : तेज आंधी के साथ हो रही मानसून पूर्व की बारिश कहर बरपा रही है। गुरुवार दोपहर […]