इंदौर : रात्रि में दुकान का शटर उचकाकर चोरी करने वाले दो नाबालिग बदमाश, पुलिस थाना तुकोगंज की गिरफ्त में आए हैं।
पुलिस थाना तुकोगंज पर दिनांक 07.02.2022 को फरियादी विनय पिता उमाशंकर पुरोहित निवासी 615/5 नंदा नगर इन्दौर ने रिपोर्ट की थी कि दिनांक 05.02.2022 की मध्य रात्रि में उसकी ट्रेड सेन्टर साउथ तुकोगंज स्थित दुकान से कोई अज्ञात बदमाश शटर उचकाकर दुकान के अंदर रखे 80-85 हजार रुपए व अन्य सामान चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तुकोगंज में अपराध क्रमांक 67/2022 धारा 457-380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी तुकोगंज कमलेश शर्मा द्वारा पुलिस टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपी की शहर के संभावित स्थानो पर तलाश की गयी । इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर दो नाबालिग अपचारी बालक को पकडकर थानें लाया गया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पूछताछ के दौरान चोरी गए नगदी रुपए व अन्य सामान विधिवत जब्त किया गया । उक्त दोनों नाबालिग अपचारी बालकों को बाल न्यायालय पेश किया गया ।
Related Posts
August 30, 2020 राजवाड़ा और आसपास का क्षेत्र खाली कराकर किया गया सील, भारी पुलिस बल तैनात.. इंदौर : रविवार को लॉकडाउन होने और सामूहिक रूप से सामाजिक, धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध […]
August 11, 2021 इंदौर- पुरी- इंदौर विशेष ट्रेन के चार फेरे नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रहेंगे निरस्त
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की दो गाड़ियां नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के कारण प्रभावित […]
October 6, 2020 वैश्य- अग्रवाल ऑनलाइन परिचय सम्मेलन में 200 प्रत्याशियों ने की शिरकत
इंदौर : वैश्य-अग्रवाल बायोडाटा ग्रुप इंदौर ने रविवार को पांच नि:शुल्क ऑनलाइन परिचय […]
December 28, 2024 मस्क्युलर डिस्ट्राफी के इलाज के लिए चाचा नेहरू चिकित्सालय में प्रारंभ होगा बड़ा सेंटर
कलेक्टर आशीष सिंह ने डीडीआरसी में प्रारंभिक स्तर पर थेरेपी सेंटर प्रारम्भ करने के दिये […]
August 20, 2022 डकैती की योजना बनाते गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स के साथ पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाती हुई गैंग का क्राइम […]
February 9, 2021 विनीत की गाई गजलों ने कराया दिली सुकून का अहसास
इंदौर : गजल एक ऐसी विधा है, जो सुनने और सुनाने वाले दोनों को रूह की गहराइयों तक सुकून […]
July 4, 2021 फिलीपींस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 17 सैनिकों की मौत
नई दिल्ली : रविवार को फिलीपींस में सैन्य विमान क्रेश होने से करीब 17 सैनिकों की मौत हो […]