इंदौर : विधायक संजय शुक्ला अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले हर वार्ड से एक माह में 1 वार्ड के फार्मूले पर श्रद्धालुओं को अयोध्या की यात्रा करवा रहे हैं। इस कड़ी में 5 मार्च को वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाले 600 नागरिकों का समूह अयोध्या की यात्रा पर रवाना होगा। विधायक शुक्ला ने बताया कि शांति विद्या निकेतन यादव नंद नगर पर पूजा पाठ, अभिषेक करने के बाद सभी नागरिक रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण काल में लागू किए गए सभी प्रतिबंध हटा लिए जाने के कारण इन नागरिकों को शोभायात्रा के रूप में रेलवे स्टेशन तक ले जाया जाएगा। वार्ड में कई स्थानों पर मंच लगाकर भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए उनके जन्म स्थल पर जा रहे नागरिकों का स्वागत किया जाएगा।
इस यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ विधायक संजय शुक्ला भी जाएंगे। 4 दिन की अयोध्या यात्रा के दौरान रामलला के दर्शन के साथ ही सरयू नदी के तट पर दीपदान का आयोजन भी होगा ।
वार्ड में यात्रा के लिए व्यवस्था की कमान कोमल सोनी , छगन चौकसे, नरेश यादव, सुरेश प्रजापत ,दीपक भूतिया, जीतू साहू ,पंकज सोलंकी, सोनू पाल ,रामप्रसाद पाल ,अजित ठाकुर, हुकुम जोशी,लक्ष्मी नारायण साहू ,भरत जायसवाल, अजय पांडे व पुरुषोत्तम पांडे संभाल रहे हैं।
Related Posts
July 19, 2020 भारत में कोरोना का हो रहा सामुदायिक प्रसार, हालात चिंताजनक, IMA ने दी चेतावनी..! नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर […]
January 28, 2020 जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ विधि समारोह 2 फरवरी को इंदौर : जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ विधि समारोह 2 फरवरी को बायपास स्थित एक […]
May 2, 2023 चोरल बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत
बांध में नहाने उतरे थे दोनों बच्चे।
इंदौर : बडगोंदा थाना क्षेत्र के चोरल बांध में 2 […]
November 27, 2020 नकली हींग फैक्टरी चलाने वालों पर लगेगी रासुका
इंदौर : पालदा में पकड़ी गई नकली हींग की फैक्ट्री के संचालक रमेश लाल पिता मेलु माखीजा, […]
January 29, 2022 इंदौर प्रेस क्लब की कैरम व टेबल टेनिस स्पर्धा 30 जनवरी से
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्व. जीवन साहू की स्मृति में […]
April 9, 2025 एआई रोजगार छीनने नहीं चुनौती देने वाली तकनीक है..
इंदौर प्रेस क्लब के मीडिया कॉन्क्लेव में 'एआई - कृत्रिम बुद्धि का धमाल, नौकरी लेगा या […]
November 11, 2023 कांग्रेस ने कभी पेट्रोल – डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का विरोध नहीं किया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर कांग्रेस का पलटवार ।
इंदौर : […]