इंदौर : शनिवार 16 मई को इंदौर से एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन रीवा के लिए चलाई जा रही है।पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्रकुमार जयंत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के आवेदन पर चलाई जा रही यह श्रमिक स्पेशल ट्रेन रात ठीक 9 बजे प्लेटफॉर्म क्रमांक एक से रवाना होगी। रास्ते में यह ट्रेन सतना और कटनी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
केवल पंजीकृत श्रमिक ही कर सकेंगे यात्रा।
रेलवे पीआरओ श्री जयंत ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन से केवल वही श्रमिक यात्रा कर सकेंगे, जिन्हें जिला प्रशासन ने पंजीकृत किया है। यात्री श्रमिकों को मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। स्टेशन पर भी यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के दौरान निर्धारित दूरी बनाकर रखनी होगी। इसके लिए मार्किंग भी कर दी गई है। पंजीकृत श्रमिकों के अलावा किसी भी अन्य यात्री को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Related Posts
March 8, 2025 महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाता रहेगा डाक विभाग : प्रीति अग्रवाल
भारतीय डाक विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
इंदौर : “अंतर्राष्ट्रीय […]
February 13, 2021 ममता को एक और झटका, दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। […]
February 28, 2025 हटेगा इंदौर का बीआरटीएस, हाई कोर्ट ने दिया आदेश
तीन सौ करोड़ रुपए की लागत से लोक परिवहन के लिए बनाया गया था साढ़े 11 किमी लंबा यह […]
July 5, 2022 शहर के विकास और सुनहरे भविष्य के लिए मतदान अवश्य करें – भार्गव
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर की […]
October 24, 2018 प्रत्याशियों को देनी होगी आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी इंदौर: भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए जो गाइड लाइन तय की […]
February 3, 2017 पुलिस वेबसाइट के जरिए देगी महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर किसी से दोस्ती करते वक्त वो कौन-सी बातें हैं, जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी […]
August 13, 2022 15 अगस्त की रिहर्सल परेड में बच्चों से मिले कलेक्टर, एसीपी
बच्चों से हर घर तिरंगा अभियान के बारे में चर्चा कर, उनकी देशभक्ति के जज्बे को […]