आयुक्त ने विभागीय जांच के दिए आदेश।
सुअर पालने के लिए बनाया गया अवैध बाडा भी तोडा।
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शहरी सीमा में सुअर पालने पर निगम के ही कर्मचारी को निलंबित कर दिया। सुअर पालने के लिए बनाया अवैध बाड़ा भी तोड़ दिया गया।अमित पिता योगेश गौहर नामक इस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
बता दें कि जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय में कार्यरत स्थाई कर्मचारी ( श्मशान चौकीदार) अमित पिता योगेश गौहर (मूलपद- चौकीदार) द्वारा परदेशीपुरा स्थित निजी आवास 42 / 2 परदेशीपुरा, करोले टेन्ट हाउस के सामने, इन्दौर पर नियम विरूद्ध अवैध निर्माण किया गया है। साथ ही नियमों के विपरीत जाकर नगरीय क्षेत्र में बाड़ा बनाकर सुअर पालन भी किया जा रहा था। कर्मचारी अमित पिता योगेश गौहर का यह कार्य निगम हित के प्रतिकूल होकर म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत कृत्य पाया गया।
उपरोक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय में कार्यरत स्थाई कर्मचारी ( श्मशान चौकीदार) अमित पिता योगेश गौहर (मूलपद – चौकीदार) को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के प्रावधान अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया और विभागीय जांच संस्थित की गई। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय ट्रेचिंग ग्राउण्ड रहेगा।
Related Posts
January 13, 2023 महापौर को लक्ष्य बनाकर अनर्गल प्रलाप कर रहे कांग्रेसी नेता – देवकीनंदन तिवारी
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इंदौर का सफल आयोजन, जिसे अन्य देशों से आये […]
July 3, 2024 वीमेन लीडर्स इंडिया फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित
रिलायंस फाउंडेशन और वाइटल वॉइसेस ग्लोबल पार्टनरशिप ने आमंत्रित किए आवेदन।
28 जुलाई […]
March 16, 2024 इंदौर शहर के विकास में सभी एजेंसियां मिलकर करें काम : मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर के विकास को लेकर मंत्रालय में हुई बैठक।
इंदौर : नगरीय प्रशासन, विकास एवं आवास […]
January 1, 2023 पीएम मोदी और उनकी दिवंगत माताजी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर
इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी एवं उनकी दिवंगत माताजी को लेकर गलत, झूठी एवं छवि धूमिल […]
August 8, 2024 सरवटे बस स्टैंड पर निर्मित सार्वजनिक प्याऊ का लोकार्पण
श्रीमती कमला देवी हजारीलाल तायल पारमार्थिक ट्रस्ट सेंधवा द्वारा करवाया गया निःशुल्क […]
June 18, 2023 दो पहियां वाहन और चेन लूट की वारदातें करने वाली गैंग पकड़ाई
सीरियल लुटेरों ने शहर में एक ही रात में चार घटनाओं को दिया था अंजाम।
सुनसान क्षेत्रो […]
August 14, 2022 सैलाब बनकर निकला कारम बांध का पानी, कई गांव और खेत डूब में आने का खतरा..!
इंदौर : जैसी की आशंका जताई जा रही थी, गुजरी भारूडपुरा स्थित कारम बांध में मिट्टी का […]