इंदौर : दिल्ली व पंजाब में सरकार बनाने और गुजरात में लगभग 13 फीसदी वोट हासिल कर राष्ट्रीय पार्टी का तमगा हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी अब मप्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। पार्टी, प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। प्रत्याशियों की घोषणा सितंबर माह के अंत तक की जाएगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पीयूष जोशी ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
शिक्षा और स्वास्थ्य के दिल्ली मॉडल पर लड़ेंगे चुनाव।
डॉ. पीयूष जोशी ने कहा कि मप्र में आम आदमी पार्टी दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को लागू करने के वादे के साथ जनता के बीच जाएगी। पार्टी मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार मुक्त मप्र की गारंटी देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनीं तो मप्र में भी सभी सरकारी स्कूलों को दिल्ली की तर्ज पर उन्नत किया जाएगा। हर गांव और शहरों के वार्डों में मोहल्ला क्लिनिक खोले जाएंगे जहां मुफ्त उपचार की व्यवस्था होगी। सरकारी अस्पतालों को उन्नत कर हर तरह की जांच, ऑपरेशन, दवाइयां आदि जनता को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली भी फ्री मिलेगी। कृषि संबंधी घोषणाओं को लेकर अलग से गारंटी कार्ड भी जारी किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष मनोज यादव, शशिकांत बिरथरिया, राधेश्याम धीमान, अक्षय जैन, अमित यादव आदि भी मौजूद रहे।
Related Posts
November 5, 2022 महिला की सोने की चेन छीनकर भागे दो नाबालिग गिरफ्तार
आरोपियों से लूटी गई सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
सीसीटीवी […]
September 8, 2021 मप्र की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर को समेटे होगा नया मप्र भवन, सीएम ने किया अवलोकन
नई दिल्ली : नए मध्यप्रदेश भवन में मध्य प्रदेश की संस्कृति ,परंपराएं, मूल्य, आस्थाएं, […]
December 14, 2021 रेडीमेड वस्त्रों पर जीएसटी की दर बढाने के विरोध में बुधवार को थाली बजाएंगे कपड़ा व्यापारी
इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा कपड़े और रेडिमेड वस्त्रों पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर […]
August 4, 2023 संतश्री रविदास समरसता यात्रा इंदौर जिले में पहुंची
जिले के ग्वालूफाटा से किया प्रवेश।
यात्रा का ढोल-ताशे, कलश यात्रा और पुष्पवर्षा के […]
February 3, 2024 वेटलैंड पर केंद्रित तीन दिवसीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आगाज
वेटलैंड की अंतर्राष्ट्रीय महासचिव मोसांबा मुंबा मुख्य अतिथि के बतौर रही मौजूद।
तीन […]
April 26, 2021 देश भर में जिला स्तर पर पीएम केयर्स फंड से स्थापित होंगे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स
नई दिल्ली : अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के प्रधानमंत्री के निर्देश पर पीएम […]
June 15, 2023 रजत कलशों की सहस्त्रधारा से किया गया माता महालक्ष्मी का महाभिषेक
स्वर्ण मंगलगिरी पर निकली पराम्बा माँ लक्ष्मी की शोभायात्रा।
ॐ श्रियं श्रियै नमः का […]