मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता प्रधानाचार्य रह चुके विश्वनाथ पी. महादेश्वर को बुधवार को देश के सबसे अधिक बजट वाले नगर निमग बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का मेयर चुन लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 56 वर्षीय महादेश्वर बांद्रा वार्ड से तीन बार बीएमसी के पार्षद चुने जा चुके हैं। महादेश्वर की नियुक्ति के साथ ही शिवसेना ने लगातार पांचवीं बार बीएमसी मेयर पद पर कब्जा बरकरार रखा है।
राजे संभाजी विद्यालय और सांताक्रूज (पूर्वी) में स्थित जूनियर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य महादेश्वर को मेयर पद के चुनाव में आसान जीत हासिल हुई, क्योंकि शिवसेना की राज्य सरकार में घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके पक्ष में मतदान किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सात पार्षदों ने मतदान नहीं किया।
मतदान के दौरान पूर्व मेयर स्नेहल आंबेकर, नगर निगम आयुक्त अजय मेहता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नेता उपस्थित थे। मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव से चार दिन पहले बीएमसी चुनाव में मात्र दो सीट के अंतर से दूसरे स्थान पर रही भाजपा ने खुद को चुनाव से अलग कर लिया था। भाजपा ने कहा है कि वह बीएमसी में किसी भी तरह का पद नहीं लेगी।
Related Posts
December 16, 2021 आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया केसरीनंदन हनुमान का प्राण प्रतिष्ठा समारोह, गाजे- बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा
इंदौर : श्री कृष्ण एवेन्यू फेज 3 के रहवासियों ने राम भक्त हनुमान प्राण प्रतिष्ठा […]
August 16, 2021 राजनीति और पत्रकारिता दोनों में संतुलन जरूरी- नरोत्तम
धार : धार जिला पत्रकार संघ के सारस्वत आयोजन 'शब्द समागम' का सातवां क्रम स्वतंत्रता दिवस […]
December 3, 2019 कांग्रेस की वादाखिलाफी से किसान फसल बीमा योजना के लाभ से भी हुए वंचित- वर्मा इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा ने […]
October 12, 2022 इंदौर आकर नई दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी, विमानतल पर दी गई भावभीनी विदाई
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद इंदौर वापस […]
September 16, 2022 जनसंख्या असंतुलन है बड़ी चुनौती, बहुसंख्यक समाज को जागरूक होना होगा – ढोले
इंदौर : किसी भी राष्ट्र की जनसंख्या उस राष्ट्र का भविष्य निश्चित करती है। जनसंख्या का […]
August 2, 2023 ‘मैं मीसाबंदी’ आपातकाल का जीवंत दस्तावेज है : अष्ठाना
रमेश गुप्ता लिखित पुस्तक 'मैं मीसाबंदी' का विमोचन।
आपातकाल की वास्तविकता का सजीव […]
September 2, 2019 खजराना गणेश के दरबार में लगा आम और खास का तांता इंदौर : खजराना गणेश शहर का एक ऐसा पावन स्थल है जिससे देश- विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की […]