भोपाल : स्वास्थ्य मंत्री की अपील पर हजारों लोग मिलावट के खिलाफ भोपाल की सड़कों पर उतर आए। “शुद्ध के लिए युद्ध” महाभियान के तहत राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहा से लाल परेड मैदान तक जागरूकता रैली निकाली गयी |इस रैली में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए और शुद्धता के लिए अपनी आवाज बुलंद की | सभी ने मिलावट के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया और अपने स्तर पर भी मिलावट रोकने के हरसम्भव प्रयास करने की बात कहीं |
रैली में प्रशासनिक अधिकारीयों, प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, वकीलों और शिक्षकों के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा सहित अनेक नेतागण भी पूरे समय साथ चले और आम आदमी की तरह ही इस महाअभियान में शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट ने लोगों से अनुरोध किया कि वे मिलावट के खिलाफ जागरूक हों और कहीं भी खाद्य पदार्थों में मिलावट का मामला नजर आए तो इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन को करें। सरकार मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
‘शुद्ध के लिए युद्ध’ महाअभियान में भोपाल के बाशिंदों ने निभाई सक्रिय भागीदारी
Last Updated: December 27, 2019 " 06:13 pm"
Facebook Comments









