हैदराबाद में कर रहे थे एक फिल्म की शूटिंग।
एक्शन सीन फिल्माते हुए पसलियों में लगी चोट।
मुंबई : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैदरबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्होंने खुद सोमवार को अपने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी। अमिताभ बच्चन प्रभास की फिल्म “प्रोजेक्ट ए’ की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान एक एक्शन सीन शूट करते समय उनकी पसलियों में चोट आई आ गई। हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेजा गया।
अमिताभ बच्चन ने घटना का जिक्र करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा, “रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है । सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।”
बता दें कि करीब 4 दशक पूर्व भी कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे। उस समय उनकी जान पर बन आई थी। देशभर में प्रशंसकों ने उनकी सलामती के लिए पूजा पाठ और दुआएं की थी। लंबे समय तक अस्पताल में रहने के बाद वे मौत के मुंह से लौट आए थे। अब पुनः वे शूटिंग के दौरान चोटग्रस्त हुए हैं, हालांकि राहत की बात ये है कि ये चोट उतनी गंभीर नहीं है। वे घर पर ही आराम कर रहे हैं।
Related Posts
January 28, 2022 भोपाल में बहन के साथ चैटिंग करने पर युवक को उतारा मौत के घाट
भोपाल : बहन के साथ प्रेम प्रसंग के चलते युवक का अपहरण कर भाई व उसके साथियों ने निर्मम […]
September 12, 2023 गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने किया जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत
इंदौर : जन-जन का अपार स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त कर "जन आशीर्वाद यात्रा" निरंतर आगे बढ़ […]
May 6, 2019 रमजान के दौरान मतदान का समय बदलने से चुनाव आयोग का इनकार नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने रमजान के दौरान वोटिंग का समय बदलने से इनकार कर दिया है। उसका […]
March 23, 2023 इंदौर से जुड़े मुद्दों को हमेशा तरजीह देते थे स्व. छजलानी
इंदौर : (राजेंद्र कोपरगांवकर) दो दशक पूर्व बिकने से पहले तक नईदुनिया सिर्फ इंदौर ही […]
January 25, 2020 स्वाद और संस्कृति की तरुण जत्रा का रंगारंग आगाज इंदौर : हीरक जयंती रहवासी संघ, महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर , तरुण मंच और शहर की 35 से […]
August 3, 2022 What’s A Bitcoin Hardware Wallet And The Means It Works? The app is designed to be user-friendly and intuitive, with a range of features that […]
June 2, 2021 कियोस्क सेंटर की सुविधाएं चाहिए तो दिखाना होगा टीकाकरण प्रमाण पत्र
इंदौर : जिले में कोविड टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। जिले में अब तक लगभग 11 लाख से […]