इंदौर : शहर के शैल्बी अस्पताल से इंजेक्शन चोरी होने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने फार्मेसी कर्मचारी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उस पर 133 इंजेक्शन चुराने का आरोप है। पुलिस ने उसको हिरासत में भी ले लिया है। इस मामले में चार अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
तुकोगंज थाना टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक अचलपुरा जिला भिंड निवासी अनूप पुत्र जनकसिंह चौहान की शिकायत पर आरोपित भूपेंद्र शैलीवाल के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
फरियादी अनूप ने पुलिस को बताया कि आरोपी अस्पताल के फार्मेसी विभाग में नौकरी करता है। उसने साथियों के साथ मिलकर 133 रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी कर बाजार में खपा दिए। चोरी इंजेक्शन की कीमत एक लाख 76 हजार 582 रुपये बताई गई है। टीआइ शर्मा के मुताबिक गड़बड़ी में भूपेंद्र के साथ चार अन्य भी शामिल हो सकते हैं, जो फार्मेसी विभाग में ही नौकरी करते हैं। पुलिस वहां से रिकार्ड, फुटेज और ड्यूटी चार्ट मंगवा कर जांच कर रही है।
Related Posts
November 21, 2022 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतें अधिकारी
लापरवाही तथा उदासीनता बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की […]
October 9, 2019 आसमान छूता रावण पलभर में हुआ खाक, चहुंओर छाया उल्लास इंदौर : असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) का पर्व […]
February 23, 2017 विधानसभा घेराव
भोपाल- कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज, कांग्रेस के बड़े नेता […]
February 2, 2021 बुजुर्ग भिक्षुकों के साथ अमानवीय बर्ताव के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
इंदौर : नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा बुजुर्ग भिक्षुकों के साथ पिछले दिनों किए […]
April 28, 2022 कमलनाथ ने छोड़ा नेता प्रतिपक्ष का पद, गोविंद सिंह होंगे नए नेता प्रतिपक्ष
भोपाल : मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। […]
September 17, 2019 केंद्रीय दल को सौपेंगे बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट इंदौर : मप्र के मुख्य सचिव एसआर मोहंती सोमवार को इंदौर के दौरे पर थे। जिले व संभाग के […]
August 29, 2022 शासकीय स्कूलों के जीर्णोद्धार के साथ आदर्श खेल मैदानों का भी करें निर्माण – महापौर
महापौर द्वारा शाला प्रकोष्ठ विभाग की समीक्षा बैठक।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव […]