इंदौर : शहर के शैल्बी अस्पताल से इंजेक्शन चोरी होने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने फार्मेसी कर्मचारी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उस पर 133 इंजेक्शन चुराने का आरोप है। पुलिस ने उसको हिरासत में भी ले लिया है। इस मामले में चार अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
तुकोगंज थाना टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक अचलपुरा जिला भिंड निवासी अनूप पुत्र जनकसिंह चौहान की शिकायत पर आरोपित भूपेंद्र शैलीवाल के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
फरियादी अनूप ने पुलिस को बताया कि आरोपी अस्पताल के फार्मेसी विभाग में नौकरी करता है। उसने साथियों के साथ मिलकर 133 रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी कर बाजार में खपा दिए। चोरी इंजेक्शन की कीमत एक लाख 76 हजार 582 रुपये बताई गई है। टीआइ शर्मा के मुताबिक गड़बड़ी में भूपेंद्र के साथ चार अन्य भी शामिल हो सकते हैं, जो फार्मेसी विभाग में ही नौकरी करते हैं। पुलिस वहां से रिकार्ड, फुटेज और ड्यूटी चार्ट मंगवा कर जांच कर रही है।
Related Posts
March 11, 2020 नई सोच और विचारधारा के लिए कांग्रेस में जगह नहीं- सिंधिया नई दिल्ली : कांग्रेस में रहते खुद को उपेक्षित और अपमानित महसूस कर रहे मप्र के कद्दावर […]
March 15, 2017 BREAKING: शंशाक मनोहर ने ICC चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा […]
November 5, 2022 सोशल मीडिया पर चाकू लहराना पड़ा महंगा, कलेक्टर ने लगाई रासुका
चाकू के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अपराधी जाबिर रासुका में […]
November 19, 2021 शराब दुकान पर डकैती डालने की योजना बनाते पकड़ाए 5 बदमाश, हथियार व चोरी के 4 दोपहिया वाहन भी बरामद
इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही डकैती की योजना बनाते 05 […]
April 27, 2020 केंद्रीय दल ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, सतर्कता बरतने पर दिया जोर इंदौर : भारत सरकार द्वारा गठित केंद्रीय दल आईएमसीटी के टीम लीडर व भारत सरकार में […]
July 7, 2021 ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन
मुंबई : हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया है। बुधवार को […]
March 6, 2021 महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर प्रेस क्लब करेगा महिला पत्रकारों का सम्मान
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर प्रेस क्लब गरिमामय कार्यक्रम का […]