उड़ेगा रंगबिरंगी गुलाल ओर टेसू के फूलों का रंग।
इन्दोर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में बुधवार 1 मार्च को अनंत श्रीविभूषित श्रीमदजगदगुरु रामानुजचार्य नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगल सान्निध्य में रंगारंग फाग उत्सव मनाया जाएगा। प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया देवस्थान में फाग महोत्सव रात 8.30 बजे से प्रारम्भ होगा।
फाग की शुरुआत मस्त ड्रायफ्रूट से निर्मित ठंडाई के साथ होगी। मंदिर में आनेवाले सभी श्रद्धालुओं का इत्र लगाकर स्वागत किया जाएगा।
फाग उत्सव में भजन गायक हरिकिशन साबू (भोपू जी) फाग गीतों पर होली की मस्तीभरी छटा बिखेरेंगे।
भक्तों की टोलियां झूमते- नाचते, गाते देर रात्रि तक प्रभु वेंकटेश ओर गुरुदेव के साथ होली का आनंद लेंगे।
इस मौके पर अरारोट से निर्मित रंगबिरंगी गुलाल के साथ ही केशर व टेसू के फूलों से निर्मित केशरिया रंग और पुष्पों से श्री स्वामी महाराज भगवान और भक्तो को होली खिलाएंगे।
इस अवसर पर प्रभु वेंकटश का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। ठाकुर जी हाथ मे पिचकारी लिए भक्तों को दर्शन देंगे। देर रात्रि में नृत्य के साथ ही होली के रसिया की आरती की जाएगी।
Related Posts
March 8, 2017 भौपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट मामले में आईजी लॉ एंड आर्डर मकरंद देउस्कर का बयान भौपाल-उज्जैन पसेंजर ब्लास्ट आतंकी हमला था .....आईईडी ब्लास्ट किया गया था......आईईडी […]
April 13, 2020 कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सुनिश्चित हो जनभागीदारी.. # वैशाली व्यास #
इंदौर : देश में व्याप्त कोरोना महामारी के दुष्परिणामों व प्रकोप से […]
July 7, 2022 कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज किए जाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
हमारे कार्यकर्ताओं को हाथ लगाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विधायक संजय शुक्ला ने […]
June 24, 2023 तिरुपति बालाजी निगम परिषद लागू करेगी इंदौर का स्वच्छता मॉडल
तिरुपति बालाजी देवस्थान से आए दल ने देखा इंदौर का स्वच्छता मॉडल।
कबीट खेड़ी स्थित […]
November 20, 2020 कोरोना को लेकर लापरवाही के दिखने लगे दुष्प्रभाव, फिर तेजी से फैलने लगा है संक्रमण…!
इंदौर : दिवाली के पहले बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ और कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी के […]
March 4, 2023 छह मार्च को निकलेगी ब्रज की लठ्ठ मार होली फाग यात्रा
इंदौर : भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में धर्म जागृति संघ द्वारा सशक्त नारी, सशक्त भारत […]
October 24, 2024 24 घंटे से अधिक समय तक रहेगा पुष्य नक्षत्र का संयोग
खरीददारी के लिए है सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।
इंदौर : खरीददारी के लिहाज से पुष्य नक्षत्र […]