इंदौर : शहर में कर्फ्यू और लॉक डाउन के दौरान गरीब परिवारों को भोजन कराने के लिए नगर निगम प्रतिदिन सुबह 25000 पैकेट और शाम को 25000 पैकेट भोजन का वितरण कर रहा है ।वही प्रतिदिन लगभग 8000 पैकेट सुखी खाद्य सामग्री का वितरण भी विभिन्न बस्तियों में किया जा रहा है।
नगर निगम शहर में कई स्थानों पर भोजन पैकेट तैयार करवा रहा है। कई सामाजिक संगठन भी भोजन के पैकेट बनवाकर नगर निगम को भिजवा रहे हैं।
खाद्य सामग्री के पैकेट बनाने का काम बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे के पास स्थित ओमनी गार्डन में किया जा रहा है।
दानदाताओं का मिल रहा भरपूर सहयोग।
भोजन पैकेट और खाद्य सामग्री वितरण व्यवस्था के प्रभारी, निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि अब तक नगर निगम को कोई भी खाद्य सामग्री नहीं खरीदनी पड़ी है। इंदौर के दानदाता बड़ी बड़ी मात्रा में आलू, प्याज, दाल, चावल, शक्कर, आटा, हल्दी, धनिया, तेल और अन्य सामग्री भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त सामग्री का वितरण एनजीओ, जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के कर्मचारियों के माध्यम से किया जा रहा है ।
Related Posts
January 10, 2024 पश्चिमी रिंगरोड के लिए एनएचएआई ने शुरू की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया
इंदौर : शहर की पश्चिमी रिंग रोड के निर्माण में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय सड़क […]
May 10, 2024 जनता का भरोसा खो चुकी है कांग्रेस इसलिए कर रही नोटा का प्रचार
सैम पित्रोदा का बयान भारत की एकता, अखंडता व संप्रभुता पर हमला है।
पिछले चुनाव से 10 […]
November 23, 2022 प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट मप्र व इंदौर की ब्रांडिंग के माध्यम बनें
इंदौर के नागरिकों की सहभागिता से अविस्मरणीय होगा आयोजन।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन और […]
November 16, 2024 झांसी मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा कक्ष में भीषण आग, 10 शिशुओं की मौत
30 नवजात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
झांसी : महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल […]
July 7, 2020 मन्दिर खोलने को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, जारी होंगे दिशा- निर्देश इंदौर : लंबे समय से बंद धार्मिक स्थानों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने के संबंध में सोमवार […]
November 13, 2022 पंचम निषाद के मंच पर दमदार गायकी के साथ सजा ठुमरी का ठाठ
इंदौर : पंचम निषाद संगीत संस्थान, दक्षिण मध्य भारत सांस्कृतिक केंद्र नागपुर, संस्कृति […]
August 29, 2021 सांसद लालवानी ने जन्माष्टमी की तैयारियों का लिया जायजा, कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
इंदौर : सोमवार को जन्माष्टमी के मद्देनजर सांसद शंकर लालवानी ने गोपाल मंदिर का दौरा […]