पुणे की प्रसिद्ध गायिका मंजिरी कर्वे आलेगांवकर देंगी गायन प्रस्तुति।
इंदौर : इंदौर के प्रसिद्ध संत स्वर्गीय श्री नाना महाराज तराणेकर की स्मृति में चैतन्य स्वरोत्सव संगीत सभा का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर के गणेश विद्या मंदिर, पलसीकर कॉलोनी में रविवार 13 नवंबर 2022 को सुबह 9.30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में पुणे की ख्यात शास्त्रीय गायिका मंजिरी कर्वे आलेगांवकर अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके साथ विलास खरगोणकर तबला और राजेंद्र जोशी संवादिनी के रूप में संगत करेंगे।
इसके पूर्व 11 और 12 नवंबर 2022 को दोपहर 3 से 5 बजे तक समप्राकृतिक राग एवं रियाज की पद्धति विषय पर मंजिरी आलेगांवकर का व्याख्यान सह प्रदर्शन भी होगा। यह कार्यक्रम लता मंगेशकर शासकीय संगीत महाविद्यालय, इंदौर में आयोजित होगा। मंजिरी आलेगांवकर संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार रखेंगी और शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से अवगत कराएंगी। कार्यक्रम सभी रसिक श्रोताओं के लिए खुला रहेगा।
Related Posts
December 29, 2023 ज्वेलर की दुकान से लाखों का चांदी – सोना व ढाई लाख नकदी रुपए चुराने वाला नौकर पकड़ा गया
इंदौर : ज्वेलर के यहां से लाखों रुपए मूल्य का सोना, चांदी व नगदी ढाई लाख रुपए चुराकर, […]
April 7, 2020 कंटेन्मेंट क्षेत्रों में नगर निगम ने शुरू की राशन की बुकिंग इंदौर : नगर निगम ने शहर के अन्य क्षेत्रों के साथ ही टाटपट्टी बाखल, खजराना,दौलत […]
September 17, 2022 गला रेत कर हत्या करनेवाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
इंदौर : पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी को […]
November 2, 2022 मप्र स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुरू हुआ सात दिवसीय कार्यक्रमों का सिलसिला
पहले दिन मध्यप्रदेश गान के साथ ही स्कूलों में बच्चों को बतायी गयी गौरव गाथाएं और प्रदेश […]
May 25, 2020 कामयाबी की ओर बढ़ी कोरोना के खिलाफ जंग, भर्ती मरीजों से ज्यादा हुई डिस्चार्ज हुए मरीजों की तादाद..! इंदौर : रविवार 24 मई का दिन इंदौर के लिए कोरोना संक्रमण के लिहाज से राहत भरा रहा। वो इस […]
June 23, 2020 विवाह समारोह में अब 50 लोग हो सकेंगे शामिल- लालवानी इंदौर : कोरोना के संकट काल में शादी में सिर्फ 12 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जा […]
May 1, 2024 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी धराए
मोटरसाइकिल सहित कुल 12 लाख रुपए से अधिक की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" […]