इंदौर : Epass को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए आईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने राहत देने वाली खबर दी है। उनके मुताबिक E – PASS सुविधा अब इंदौर से मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के लोगों को घर भेजने के साथ अन्य ज़िलों में फँसे इंदौर के नागरिकों को वापस लाने के लिए भी प्रारम्भ कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण इंदौर से मध्यप्रदेश के बाहर के राज्यों में फँसे इंदौर के नागरिकों एवं इंदौर में बाहर के राज्यों के फँसे नागरिकों के लिए अब तक *कुल 4050 e-pass* जारी कर दिए गए हैं। नए आवेदनों को लेकर ये प्रक्रिया जारी है।
आवेदन में इन बातों पर ध्यान दें।
नोडल अधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि आवेदक e – pass के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें।
1. आवेदन https://mapit.gov.in/covid-19/ पर ही किया जाए।
2. अपना आईडी प्रूफ़ अवश्य अपलोड करें।
3. वाहन क्रमांक एवं यात्रियों का विवरण अवश्य लिखें।
घर बैठे ही मिलेगा e – pass ।
नोडल अधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि epass के लिए कलेक्ट्रेट या कहीं और भटकने की जरूरत नहीं है, अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से आवेदन कर घर बैठे मोबाइल पर ही e- pass प्राप्त किया जा सकता है।
Related Posts
July 13, 2022 आकाशीय बिजली गिरने से तीन स्कूली बच्चों की मौत, 5 घायल
शाजापुर : मंगलवार शाम आगर मालवा ज़िले के सोयत थाना अंतर्गत ग्राम छोटी सोयतखुर्द में […]
September 29, 2022 लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित की गई बॉलीवुड की तीन दिग्गज हस्तियां
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की इंदौर में प्रतिमा स्थापित होगी।
लता जी के नाम से इंदौर […]
August 3, 2024 इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध हो
हॉस्पिटल में लीनियर मशीन और ट्रामा सेंटर की भी सांसद लालवानी ने लोकसभा में रखी […]
March 26, 2021 कृष्णमुरारी मोघे ने सीएम को लिखा पत्र, होलिका दहन व पूजन के लिए छूट प्रदान करने का किया अनुरोध
इंदौर : होली पर लॉकडाउन और धुलंडी पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जाने को लेकर सियासत […]
July 7, 2023 ऑनलाइन सट्टे के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
आरोपियों से अपराध में प्रयुक्त 36 मोबाइल, तीन लैपटॉप ,12 रजिस्टर जब्त।
गिरोह के […]
February 9, 2025 दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी का खत्म हुआ वनवास
विधानसभा की 70 में से 48 सीटें जीतकर की सत्ता में वापसी।
केवल 22 सीटों पर सिमटी […]
September 20, 2020 चीन को रक्षा सम्बन्धी दस्तावेज देने के आरोप में स्वतंत्र पत्रकार गिरफ्तार नई दिल्ली : पीतमपुरा निवासी स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा को दिल्ली पुलिस के विशेष […]