वर्तमान कमिश्नर राकेश गुप्ता सीएम के ओएसडी होंगे।
वर्तमान ओएसडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर्ड होंगे।
इंदौर कमिश्नर राकेश गुप्ता बनाए गए सीएम के ओएसडी।
07 सीनियर आईपीएस के ट्रांसफर आदेश जारी।
भोपाल : मध्यप्रदेश में मंगलवार आधी रात को 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक संतोष सिंह को इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।वे फिलहाल उज्जैन रेंज के आईजी हैं।वर्तमान पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है।वर्तमान ओएसडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। वे 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी बनाए गए थे। वहीं अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर, उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है।
उपाध्याय जबलपुर तो गहलोत देवास एसपी बने।
गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक तीन जिलों जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले के एसपी बदल गए हैं। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किए गए हैं। उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी बनाया गया है। इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।
Related Posts
May 23, 2023 प्रेस्टीज यूजी कैंपस के अंतिम वर्ष के छात्रों को दी गई फेयरवेल पार्टी
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर अंडरग्रेजुएट कैंपस के […]
April 13, 2022 लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, गाँधीजी को लेकर दिए बयान पर हूं कायम- कालीचरण महाराज
इंदौर : आजादी किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं मिली। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और […]
February 13, 2024 वापी के समीप सबवे के निर्माण के चलते पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें होंगी प्रभावित
मुंबई : पश्चिम रेलवे के वापी और बगवाड़ा स्टेशनों के बीच सबवे के निर्माण कार्य के संबंध […]
January 15, 2019 भारत ने जीता दूसरा वनडे, विराट का शतक एडिलेड: भारत ने तीन एक दिवसीय क्रिकेट मैच की सीरीज का दूसरा वनडे 6 विकेट से जीत लिया। […]
January 2, 2017 समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन रद्द, मुलायम के आदेश के बाद हुआ फैसला समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन रद्द हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव […]
March 5, 2021 शहर के 46 निजी अस्पतालों में किया जाएगा कोविड टीकाकरण
इंदौर : कोरोना टीकाकरण के लिये शहर में 46 निजी चिकित्सालयों में व्यवस्था की गई है। भारत […]
January 13, 2023 व्यंकटेश देवस्थान में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया गोदा – रंगनाथ का विवाहोत्सव
धनुर्मास महोत्सव के तहत 27 वे दिन मनाया गया गोदा- रंगनाथ विवाहोत्सव।
धनुर्मास में […]