अस्पताल के वार्डों में भी पहुंचे संभागायुक्त।
सुविधाओं और साफ सफाई को लेकर मरीजों से लिया फीडबैक।
इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह ने मंगलवार को एमवाय हॉस्पिटल की ओपीडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा और संतुष्टि जतायी। उन्होंने अस्पताल के वार्डों का भी निरीक्षण किया। संभागायुक्त मालसिंह ने वहां मौजूद मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और साफ-सफाई के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप एमवाय हॉस्पिटल को आदर्श हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हॉस्पिटल में मॉड्यूलर ओटी के निर्माण के साथ-साथ ओपीडी में 9 नए काउंटर भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमवाय हॉस्पिटल में प्रदाय की जा रही सुविधाओं में इजाफा देखने को मिला है। वे आगे भी इसी प्रकार सभी अस्पतालों का औचक निरीक्षण करते रहेंगे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
June 15, 2023 मालवा और कल्याण मिल की जमीन की लीज निरस्त, शासन के नाम होगी दर्ज
कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी ने जारी किया आदेश।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने […]
June 14, 2017 RBI ने जारी किया 500 का नया नोट, यह होगी खास बात रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नई सीरीज के साथ रुपए के नए नोट जारी किए हैं। यह नोट A सीरीज के […]
December 27, 2024 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन
2004 से 2014 तक रहे देश के प्रधानमंत्री।
नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह […]
August 22, 2022 स्कूली बच्चों से भरे ट्रैक्स वाहन को ट्रक ने टक्कर मारी, 4 बच्चों की मौत, 11 घायल
ट्रैक्स में फंसे घायल बच्चों को बमुश्किल बाहर निकाला।
उज्जैन : नागदा में उन्हेल […]
February 22, 2021 लगातार चौथे दिन सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, ग्रोथ रेट 6 फीसदी से हुआ कम
इंदौर : कोरोना संक्रमण में रविवार को कुछ कमीं आई, हालांकि नए संक्रमित मामले 100 के ऊपर […]
April 20, 2025 सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ देखने ट्रैक्टरों में सवार होकर पहुंचे सैकड़ों लोग
उज्जैन के पीवीआर सिनेमा में दिखा ये अनोखा नजारा।
उज्जैन : फिल्मी सितारों के प्रति […]
July 26, 2021 बढ़ते टीकाकरण के साथ थम गई संक्रमण की रफ़्तार, अब मिल रहे महज एक- दो संक्रमित
इंदौर : 80 फीसदी से अधिक लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद इंदौर में कोरोना का […]