इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में रविवार को लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं विधायक विशाल पटेल ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस जन “संविधान की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे” के नारों के साथ लोकतंत्र की आन है कमलनाथ कमलनाथ,इस्तीफा देकर पद ठुकराया लोकतंत्र का मान बचाया,खरीद-फरोख्त अभिशाप है, बीजेपी का यह पाप है, जैसे नारे लिखी तख्तियों को लेकर चल रहे थे। ढक्कन वाला कुआ होते हुए कांग्रेस की तिरंगा यात्रा अंबेडकर प्रतिमा पहुंची, जहां बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र यादव ने किया। आभार अमन बजाज ने माना।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने इस मौके पर कहा कि दो वर्ष पूर्व इसी दिन बीजेपी ने विधायकों की खरीद- फरोख्त कर कमलनाथ सरकार को गिरा दिया था। जनता द्वारा चुनी गई सरकार को अनैतिक तरीके से गिराकर बीजेपी ने संविधान का अपमान किया था, इसीलिए 20 मार्च को कांग्रेस ने संविधान सम्मान दिवस मनाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक विशाल पटेल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह चड्ढा,रघु परमार चिंटू चोकसे,पिंटू जोशी,शशि यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
Related Posts
October 25, 2016 ये पांच ‘रतन’ चुनेंगे टाटा का अगला चेयरमैन, जानिए सर्च कमेटी में कौन कौन है शामिल सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने के बाद अब रतन टाटा चार महीने तक अंतरिम चेयरमैन बने […]
August 29, 2020 गीले कचरे के निष्पादन के लिए एशिया के सबसे बड़े प्लांट का सीएम ने किया शिलान्यास इंदौर : इंदौर हिंदुस्तान का अद्भुत शहर है। यहां की परंपरा और संस्कृति की एक अलग पहचान […]
December 22, 2020 ब्राउन शुगर की तस्करी और सप्लाय करने वाले पिता- पुत्र सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी व बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को इंदौर […]
January 12, 2024 रावण प्रभु श्रीराम का विरोध नहीं करता तो उनकी शक्तियों का संसार को पता नहीं चलता : स्वामी केशवाचार्य महाराज
वेंकटेश बालाजी का महा अभिषेक , चक्र स्नान संपन्न ।
इंदौर : यदि भगवान ने आपको धन दिया […]
March 18, 2023 बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने शुरू की जब्ती,कुर्की की कार्रवाई
सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए बकायादारों के नाम के बोर्ड।
कर की राशि बकाया होने पर […]
May 25, 2022 कनाडा इमीग्रेशन के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : लाखों रुपए की धोखा–धडी के मामले में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
July 14, 2023 पटवारी भर्ती परीक्षा में नियुक्तियों पर रोक
परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत पर सीएम शिवराज ने लगाई रोक।
एक ही परीक्षा […]